रिश्ते में लोकेशन शेयर करना प्यार है या निगरानी? जानिए कब बन सकता है ये रेड फ्लैग
लोकेशन शेयरिंग से पार्टनर्स के बीच भरोसा पक्का होता है और सबकुछ एक खुली किताब की तरह हो जाता है। वहीं, पार्टनर के मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए इसका इस्तेमाल एक रेड फ्लैग भी हो सकता है।
-1787235144472_m.webp)
रिश्ते में लोकेशन शेयरिंग: कब प्यार, कब निगरानी और कब रेड फ्लैग (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
सुरक्षा और विश्वास के लिए लोकेशन शेयरिंग फायदेमंद
दबाव में लोकेशन शेयर करना रिश्ते में शक बढ़ाता है
स्वस्थ संवाद और सम्मान रिश्ते को मजबूत बनाते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फोन, घड़ी या फिर स्मार्ट डिवाइसेस के जरिए हम अपने परिवार और पार्टनर से कनेक्ट रह पाते हैं। पार्टनर्स के बीच लोकेशन की शेयरिंग को एक्सपर्ट्स भरोसे या फिर रिश्ते की मजबूती के रूप में देखते हैं।
वहीं, केयर के नाम पर कई बार लोग अपनी हदें पार कर जाते हैं और पार्टनर के हर मूवमेंट पर नजर रखने लगते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कब लोकेशन शेयर करना हेल्दी है और कब इसे रेड फ्लैग की तरह देखा जाना चाहिए।
क्यों शेयर करते हैं लोकेशन
इससे नजदीकी रिश्तों में सुरक्षा को लेकर एक निश्चिंतता रहती है। यह पता रहना है कि वो व्यक्ति कहां है एंग्जाइटी को कम करने में मदद करता है। वैसे ऐसा करने से पहले दोनों की रजामंदी जरूरी है।
डिस्टेंस रिलेशनशिप में ज्यादा कारगर है
ऐसे कपल्स जो एक-दूसरे से दूर रहते हैं उनके लिए यह चिंता कम करने का एक अच्छा टूल साबित हो सकता है। मैसेज करके उनसे पूछने की बजाय आप उनके लोकेशन के जरिए यह पता लगा सकते हैं कि उनका दिन कहां और कैसा बीता। कई सारे कपल इसे रिश्ते में विश्वास और पारदर्शिता के रूप में भी देखते हैं।
जब लोकेशन शेयरिंग बन जाए प्रेशर
कई पार्टनर शक की वजह से भी हर वक्त अपने पार्टनर की लोकेशन जानने के लिए उन पर दबाव बनाते हैं। इस स्थिति में दोनों के बीच विश्वास बढ़ने की बजाय कम हो सकता है। लगातार अपने पार्टनर पर नजर बनाए रखना, रिश्ते में गलतफहमियां भी पैदा कर सकता है। यदि किसी कपल के बीच लोकेशन शेयरिंग को लेकर आए दिन बहस होती रहती है तो अलर्ट हो जाने की जरूरत है।
रिश्ता लोकेशन शेयरिंग से नहीं इनसे मजबूत होता है
- हेल्दी कम्युनिकेशन
- एक-दूसरे के प्रति सम्मान
- एक-दूसरे से व्यवहारिक उम्मीदें
- इससे पहले सवाल पूछें
अगर कपल्स लोकेशन शेयर करने से पहले इस तरह के सवाल पूछेंगे तो यह पता करना आसान हो जाएगा कि यह करना रिश्ते की बेहतरी के लिए है या नहीं:
- हम लोकेशन क्यों शेयर कर रहे हैं या यह क्यों जरूरी है
- यह सुविधा, सुरक्षा या तसल्ली के लिए है
- क्या दोनों में से कोई भी बिना किसी बहस के लोकेशन शेयरिंग का ऑफ फीचर इस्तेमाल कर सकता है, अगर हां तो वो किस समय करना सही होगा
- क्या इस बात से दोनों को कोई आपत्ति नहीं है
