विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

12,400 फीट पर जमी झील और कंचनजंगा के नजारे... जन्नत का दूसरा नाम है सिक्किम, इन वजहों से है खास

Updated: Sat, 22 Aug 2026 04:38 PM (GMT+05:30)

सिक्किम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढकी पहाड़ियों और प्राचीन मठों के लिए जाना जाता है।

हैरान कर देगी सिक्किम की खूबसूरती (AI Generated Image)

हैरान कर देगी सिक्किम की खूबसूरती (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्वोत्तर में बसा सिक्किम का नाम सुनते ही दिमाग में खूबसूरत वादियों की तस्वीर आती है, लेकिन इस राज्य को खास यहां की संस्कृति बनाती है।

अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति के लिए जाना जाने वाला सिक्किम भले ही भौगोलिक क्षेत्रफल के हिसाब से छोटा राज्य है, लेकिन बर्फ से ढकी पहाड़ियां, प्राचनी मठ और साफ-सुथरा वातावरण इसे देश की खूबसूरत जगहों में से एक बनाता है। आइए जानें सिक्किम में क्या-क्या खास मौजूद है। 

सिक्किम की खूबसूरत जगहें

सिक्किम में विश्व की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी कंचनजंगा देख सकते हैं, जो नेपाल और सिक्किम के बॉडर पर स्थित है। यह यहां का मुख्य आकर्षण है। इसके अलावा, सिक्किम की राजधानी गंगटोक एक बेहद खूबसूरत पहाड़ी शहर है, जहां से आप खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं। 

सिक्किम में स्थित त्सोमगो झील लगभग 12,400 फीट की ऊंचाई पर है और सर्दी के मौसम में यह पूरी तरह जम जाती है। इसके पास ही नाथुंगला पास भी है, जो भारत और चीन की सीमा को जोड़ता है। वहीं, युमथांग घाटी में बसंत के मौसम में अनगनित तरह के रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं, जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां पेमायांगत्से और रुमटेक बौद्ध मठ भी हैं, जो शांति, आध्यात्मिकता और तिब्बती वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण हैं। 

तीन समुदायों की संस्कृति से बना सिक्किम

सिक्किम की संस्कृति लेपचा, भूटिया और नेपाली समुदाय का ताना-बाना है। इन तीनों समुदायों की अपनी भाषाएं, पोशाकें और पंरपराएं हैं, जो सिक्किम की संस्कृित को इतना विविध बनाती हैं। यहां बौद्ध धर्म का प्रभाव देखने को मिलता है। प्रार्थना चक्र, हवा में लहराती रंग-बिरंगी बौद्ध पताकाएं और बौद्ध मठो के मंत्रोच्चार वातावरण को काफी आध्यात्मिक बनाती हैं। लोसार, लहाबाब दुचेन और सागा दावा जैसे त्योहार यहां की संस्कृति का अहम हिस्सा है। 

सिक्किम का मजेदार जायका

सिक्किम का खाना जितना सादा होता है, उतना ही स्वादिष्ट भी। पहाड़ी क्षेत्र में बसे होने के कारण यहां का खान-पान उबले हुए और फर्मेंटेड व्यंजनों से बना है। सब्जियों या मीट से भरे मोमोज और गर्म नूडल सूप थुकपा यहां के सबसे मशहूर डिश हैं।  

गुंड्रक और शिंकी यहां की पारंपरिक डिश है, जो मूली की सूखी पत्तियों से तैयार की जाती है। ये अपने खट्टे स्वाद के लिए जानी जाती है। इसके साथ ही छूर्पी, जो याक के दूध से बना चीज है, भी यहां खूब पसंद किया जाता है।

सिक्किम की कलात्मक विरासत

सिक्किम की कला में तिब्बती और बौद्ध शैली की झलक नजर आती है। रेशम या सूती कपड़े पर बुद्ध के जीवन और बौद्ध दर्शन के दिखाती थांका पेंटिंग चित्रकारी कला का बेहतरीन नमूना है। इसी तरह भूटिया समुदाय के हाथ से बुने ऊनी कालीन, शॉल और जैकेट अपनी मजबूती और पारंपरिक डिजाइन के लिए जाने जाते हैं।