विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IRCTC लाया गंगटोक-दार्जिलिंग का 7-Day टूर, पैकेज में फ्लाइट और गाइड का खर्च भी है कवर; नोट करें डिटेल्स

Updated: Tue, 18 Aug 2026 12:33 PM (IST)

IRCTC ने मुंबई से गंगटोक और दार्जिलिंग के लिए एक शानदार हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें आप सिक्किम और पश्चिम बंगाल की खूबसूरत वादियों की सैर कर पाएंगे।

सिक्किम और दार्जिलिंग घूमने का है मन? (Image Source: AI-Generated)

सिक्किम और दार्जिलिंग घूमने का है मन? (Image Source: AI-Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपका भी दिल कर रहा है कि कहीं दूर, बादलों से बातें करते पहाड़ों और चाय के हरे-भरे बागानों के बीच सुकून के कुछ पल बिताए जाएं? अगर जवाब 'हां' है, तो अपना बैग पैक कर लीजिए, क्योंकि IRCTC आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है।

जी हां, आईआरसीटीसी ने "GANGTOK & DARJEELING EX MUMBAI" नाम से एक बेहद शानदार हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसके जरिए आप मायानगरी मुंबई से उड़ान भरकर सीधे सिक्किम की हसीन वादियों और दार्जिलिंग की खूबसूरती का दीदार कर सकते हैं।

Gangtok Darjeeling Flight Package

(Image Source: AI-Generated) 

किन जगहों की होगी सैर?

इस ट्रिप में आपको सबसे पहले सिक्किम की मनमोहक राजधानी, गंगटोक ले जाया जाएगा। यह शहर अपने बौद्ध मठों और साफ-सफाई के लिए जाना जाता है। यहां से कंचनजंगा पर्वत की बर्फीली चोटियों का नजारा सीधे दिल में उतर जाता है।

इसके बाद, सफर पेलिंग होते हुए दार्जिलिंग पहुंचेगा। बता दें, दार्जिलिंग को यूं ही 'पहाड़ों की रानी' नहीं कहा जाता। यहां के चाय बागान, मैगनोलिया और रोडोडेंड्रोन के जंगलों की खूबसूरती देखने लायक होती है। सुबह के समय यहां से कंचनजंगा चोटी पर पड़ने वाली सूरज की पहली किरण देखना एक ऐसा एहसास है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

क्या है फ्लाइट का शेड्यूल?

इंडिगो एयरलाइंस से होने वाली यह ट्रिप मुंबई से शुरू होगी:

  • जाने का समय: मुंबई से सुबह 07:35 बजे फ्लाइट उड़ेगी और 10:50 बजे बागडोगरा पहुंचेगी।
  • वापसी का समय: बागडोगरा से सुबह 11:30 बजे फ्लाइट मिलेगी, जो दोपहर 14:20 बजे आपको मुंबई वापस पहुंचाएगी।

पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी जरूरत की हर चीज शामिल है, ताकि आप बिना किसी चिंता के अपनी ट्रिप एन्जॉय कर सकें:

  • मुंबई से बागडोगरा तक आने-जाने का फ्लाइट टिकट।
  • घूमने और एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए कैब।
  • रहने के लिए अच्छी क्वालिटी के होटल।
  • भोजन की व्यवस्था।
  • टूर के दौरान सहायता के लिए एक गाइड/एस्कॉर्ट मौजूद रहेगा।

कितना है टूर पैकेज का खर्च?

इस शानदार ट्रिप की शुरुआत ₹56,200 प्रति व्यक्ति से होती है। कीमत इस बात पर निर्भर करेगी कि आप कितने लोगों के साथ सफर कर रहे हैं:

  • अगर आप अकेले जा रहे हैं: ₹71,500
  • दो लोगों के साथ (एक रूम में): ₹56,800 प्रति व्यक्ति
  • तीन लोगों के साथ (एक रूम में): ₹56,200 प्रति व्यक्ति
  • बच्चों का किराया (5-11 साल, एक्स्ट्रा बेड के साथ): ₹38,800
  • बच्चों का किराया (5-11 साल, बिना बेड के): ₹37,900
  • छोटे बच्चे (2-5 साल, बिना बेड के): ₹22,800

बता दें, अगर आपके साथ 0 से 2 साल का शिशु है, तो उसका किराया बुकिंग के समय नकद में आईआरसीटीसी ऑफिस में देना होगा।

किस्तों में भी दे सकते हैं पैसे

अगर आप एक साथ पूरा पैसा नहीं देना चाहते, तो आईआरसीटीसी ने इसका भी समाधान निकाला है। ऑनलाइन बुकिंग करते समय आप 'पार्ट-पेमेंट' का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसमें आपको शुरुआत में पैकेज की कुल कीमत का 30% भुगतान करना होगा। बाकी का बचा हुआ 70% पैसा आप बाद में जमा कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ से करिए MP के 2 ज्योतिर्लिंगों और महेश्वर-मांडू की सैर, IRCTC लेकर आया 5 दिन का टूर पैकेज

यह भी पढ़ें- सभी ट्रेनों में फ्री नहीं होता रेलवे स्टाफ का सफर! जानिए कब मान्य होता है पास और कहां खरीदना पड़ता है टिकट