विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं कैदियों की रिहाई का जश्न, तो कहीं मां काली की आराधना; भारत के इन शहरों की दीवाली से जुड़ी परम्पराएं हैं अनोखी

Published: Mon, 02 Nov 2026 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2026 07:16 AM (IST)

दीवाली का त्योहार दीयों और पटाखों तक सीमित नहीं है, भारत के कई शहरों के अलग परंपराएं भी जुड़ी हुई हैं।

भारत के इन शहरों में दीवाली की रौनक देखने लायक होती है (Image Source: AI Generated)

भारत के इन शहरों में दीवाली की रौनक देखने लायक होती है (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के दिन पूरा भारत किसी दुल्हन की तरह सजता है। आसमान में आतिशबाजियां, चारों तरफ जलते दीये और लाइटों से रोशन घर, इस त्योहार को लेकर हमारे मन में कुछ ऐसी ही छवि बनती है। पर भारत के कई शहर ऐसे हैं जहां की दीपावली दीयों और सजावट से कहीं ऊपर परंपरा से जुड़ी हुई है। आइए आपको इन शहरों से जुड़ी इन्हीं खास परंपराओं के बारे में बताते हैं। 

आयोध्या, उत्तर प्रदेश

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या है, जहां के निवासी भगवान राम के लौटने की खुशी में पूरे शहर को ही दीयों से रौशन कर देते हैं। फिर यहां साल 2017 से शुरू हुआ दीपोत्सव आज दुनियाभर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। तब से ही हर साल सरयू नदी के घाटों पर लाखों दीये जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाता है। 

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

भारत की धार्मिक नगरी वाराणसी में दीवाली की भीड़भाड़ से अलग आपको आध्यात्मिक अनुभव का एहसास होगा। शाम होते ही जब बनारस के घाटों पर दीपों को जलाकर भव्य गंगा आरती का आयोजन होता है, तो माहौल भक्तिमय हो जाता है। इसके अलावा, वाराणसी की देव दीपावली देखने भी पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। 

जयपुर, राजस्थान 

भारत की पिंक सिटी जयपुर दीपावली पर अपनी खूबसूरत सजावट के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। हवा महल से जोहरी बाजार तक, शहर की सड़कें रोशनी जगमग हो उठती हैं। फिर नाहरगढ़ किले से जगमगाते इस शहर को देखने का मजा ही अलग है। 

अमृतसर, पंजाब 

आप पंजाब में रहते हैं और आपने अंबरसर दी दीवाली नहीं देखी तो क्या देखा? इसके लिए एक कहावत भी है कि ‘दाल रोटी घर दी और दीवाली अमृतसर दी’। फूड कैपिटल ऑफ इंडिया अमृतसर में दीवाली मनाने का धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों कारण है। 

इस दिन इस शहर में बंदी छोड़ दिवस मनाया जाता है जिसमें अमृतसर का स्वर्ण मंदिर दुल्हन की तरह सजता है। दरअसल, दीपावली के ही दिन सिख समुदाय के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी मुगल बादशाह जहांगीर की कैद से 52 हिन्दू राजाओं को छुड़वाकर अमृतसर लौटे थे। 

कोलकाता, पश्चिम बंगाल 

जहां पूरा भारत दीवाली के दिन सुख-समृद्धि के लिए भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करता है, वहीं कोलकाता में इस दिन भव्य काली पूजा का आयोजन किया जाता है। इस दिन बंगाल में मां काली के आकर्षक पंडाल लगते हैं और उसके बाद पारंपरिक नृत्य किया जाता है। 

यह भी पढ़ें- अंडमान के 'मड वोलकेनो' से लेकर सिरपुर के मंदिरों तक: भारत की इन 3 खास जगहों को मिल सकता है विश्व धरोहर का दर्जा

यह भी पढ़ें- भारत की ये खूबसूरत जगहें जेब पर नहीं पड़ेंगी भारी, आज ही कर लें अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।