विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत का 'ग्रैंड कैन्यन' और रहस्यमयी बोरा गुफाएं... रोमांच और शांति का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है आंध्र प्रदेश

Updated: Sun, 23 Aug 2026 03:40 PM (IST)

आंध्र प्रदेश अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और स्वादिष्ट खान-पान के लिए जाना जाता है, जो परंपरा और आधुनिकता का संगम है।

क्या है आंध्र प्रदेश की खासियत? (AI Generated Image)

क्या है आंध्र प्रदेश की खासियत? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दक्षिणी-पूर्वी तट पर बसा आंध्र प्रदेश अपनी संस्कृति, इतिहास और लाजवाब खान-पान के लिए जाना जाता है। बंगाल की खाड़ी से सटा ये राज्य पंरपरा और आधुनिकता का बेहतरीन उदाहरण है। आइए जानें इस राज्य की खूबसूरत और ऐतिहासकि जगहों, खान-पान और यहां की संस्कृति से जुड़ी कुछ बातें। 

आंध्र प्रदेश की खूबसूरत जगहें

आंध्र प्रदेश का तिरुमाला मंदिर दुनियाभर में मशहूर है और सबसे धनी धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। भगवान वेंकटेश्वर मंदिर भी इसी राज्य में शामिल है, जहां दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं। 

गंडीकोटा, जिसे भारत का ग्रैंड केन्यन भी कहा जाता है, पन्ना नदी के कटाव से बनी लाल पत्थरों की घाटियां हैं, जिसे देखकर लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं। विशाखापट्टनम के पास स्थित अराकु वैली अपनी हरियाली और कॉफी के बागानों के मशहूर है। इसके पास ही कई सालों पुरानी प्राकृतिक चूना पत्थर की बोरा गुफाएं भी स्थित हैं। 

इसी राज्य में 16वीं शताब्दी का लेपाक्षी मंदिर अपनी विजयनगर वास्तुकला, रहस्यमयी लटकते खंभे और नंदी की विशाल मूर्ति के लिए जाना जाता है। वहीं, अमरावती और नागार्जुनकोंडा बौद्ध संस्कृति के प्राचीन केंद्र हैं। 

आंध्र प्रदेश की संस्कृति और कला

आंध्र प्रदेश की पहचान वहां की संस्कृति से जुड़ी है। यहां का शास्त्रीय नृत्य कुचिपुड़ी अपनी लयबद्ध कदम ताल और पौराणिक कथाओं के नाटकीय रूप के लिए जाना जाता है। हस्तशिल्प और कला के क्षेत्र में कलमकारी की खास जगह है। यह चित्रकला का एक खास तरीका है, जिसमें प्राकृतिक रंगों से हाथों से कपड़े पर पेंटिंग बनाई जाती है। 

आंध्र प्रदेश अपने लकड़ी के बने खिलौनों के लिए भी जाना जाता है, जिन्हें कोंडापल्ली कहा जाता है। साथ ही, उगादि और संक्रांति जैसे त्योहार यहां की संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। 

आंध्र का बेहतरीन जायका

आंध्र प्रदेश का खाना अपने चटपटे और तीखे स्वाद के लिए मशहूर है। यहां के खाने में लाल मिर्च, इमली और मसालों का भरपूर मात्रा में इस्तेमाल होता है। हैदराबादी बिरयानी दुनियाभर में मशहूर है और नॉन वेज लवर्स की फेवरेट्स की लिस्ट में शामिल होती है। 

यहां गोंगुरा पचडी बनाई जाती है, जो एक खास तरह की चटनी होती है। इसका खट्टा और तीखा स्वाद खाने को लाजवाब बना देता है। समुद्र के किनारे बसे होने की वजह से यहां के खान-पान में सी फूड्स की खास जहग है।