विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एयरपोर्ट्स पर नहीं लगेगी लंबी लाइनें! 1 सितंबर से खत्म हुआ इमिग्रेशन स्टैंपिंग का झंझट, सीधे फोन से मिलेगी एंट्री

Updated: Sun, 23 Aug 2026 09:47 AM (GMT+05:30)

ई-बोर्डिंग पास के आने से इंटरनेशनल ट्रैवलिंग की राह आसान और सुविधाजनक हो चली है।

फिजिकल बोर्डिंग पास को लेकर नए बदलाव (Image Source: AI Generated)

फिजिकल बोर्डिंग पास को लेकर नए बदलाव (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो जान लें कि अब आपका यह सफर और भी आसान हो सकता है। दरअसल, सितंबर से आपका ट्रैवल थोड़ा डिजिटल फ़्रेंडली बनने जा रहा है क्योंकि अब यात्रियों को अपने साथ फिजिकल बोर्डिंग पास या इमिग्रेशन स्टैम्प लगवाने की जरूरत नहीं। 

फिजिकल बोर्डिंग पास को लेकर नए बदलाव 

जो पैसेंजर भारत से इंटरनेशनल ट्रैवल कर रहे हैं, उन्हें अब अपने साथ फिजिकल बोर्डिंग पास रखने और  इमिग्रेशन स्टैम्प लगवाने के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि 1 सितंबर से यात्री फोन में अपना ई-बोर्डिंग पास दिखाकर इमिग्रेशन क्लियरेंस ले सकते हैं। 

रूल में आए बदलाव की वजह  

इस रूल में बदलाव करने के बारे में ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन का कहना है कि पुराने रूल की वजह से यात्रियों को असुविधा हो रही थी। इस असुविधा के अलावा, ऐसा भी देखा गया कि गलत जगह स्टैम्प लगने से कई बार बोर्डिंग पास को भी पढ़ना मुश्किल हो जाता था। इस तरह इस नई सुविधा की मदद से सफर को और भी ज्यादा सुविधाजनक बनाना और स्टैम्प की गलतियों से बचना है। 

यह बदलाव पुरानी कागजी प्रक्रिया से राहत दिलाकर प्रोसेस को डिजिटल करने की एक बड़ी पहल है, जो यात्रियों के साथ प्रशासन के लिए भी बड़ी सुविधाजनक साबित होगी।  

तो क्या अब फिजिकल बोर्डिंग पास नहीं ले जा सकते? 

इस नए रूल के बाद ऐसा नहीं है कि फिजिकल बोर्डिंग पास ले जाने की बिल्कुल मनाही है। यात्री अभी भी बोर्डिंग पास को इमिग्रेशन काउन्टर पर स्वीकार किया जाएगा। इसमें थोड़ा बदलाव यह है कि अब इस पास पर काउन्टर पर स्टैम्प नहीं लगेगा। पैसेंजर अपना ई-बोर्डिंग पास काउन्टर पर दिखा सकते हैं। 

सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लागू 

अगर आप इस कन्फ्यूजन में हैं कि इस रूल को भारत में कहां-कहां फॉलो किया जाएगा तो बता दें कि देश के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट इस नए नियम के अंतर्गत आते हैं। सभी जगह पर बोर्डिंग पास फिजिकली देखे तो जाएंगे पर उनपर अब स्टैम्प नहीं लगेगी। 

CISF भी नहीं लगाती स्टैम्प

जानकारी के मुताबिक, CISF बीते कुछ सालों से बोर्डिंग पास पर पर्सनल सिक्योरिटी चेक के दौरान स्टैम्प नहीं लगा रही है। पैसेंजर अपना पास केवल सिक्युरिटी और इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए दिखाते हैं। इतना ही नहीं, भविष्य में इमिग्रेशन एंट्री और एग्जिट स्टैंप को भी खत्म करने के पायलट प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है।