विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अगस्त-सितंबर में IRCTC के साथ करें Valley of Flowers का शानदार ट्रेक, नजारा देख लौटने का नहीं करेगा दिल

Updated: Thu, 20 Aug 2026 11:03 AM (GMT+05:30)

IRCTC अगस्त-सितंबर में उत्तराखंड के 'वैली ऑफ फ्लावर्स' के लिए 6 दिनों का ट्रेक पैकेज लेकर आया है।

अगस्त-सितंबर में करें वैली ऑफ फ्लावर्स की सैर (Image Source: AI-Generated)

अगस्त-सितंबर में करें वैली ऑफ फ्लावर्स की सैर (Image Source: AI-Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड के गढ़वाल की गोद में बसी खूबसूरत घाटी को दुनिया Valley of Flowers के नाम से जानती है। अगर आप भी रोज-रोज की बोरिंग लाइफ से ब्रेक लेकर पहाड़ों के आगोश में सुकून तलाश रहे हैं, तो IRCTC का यह 6 दिनों का ट्रेक पैकेज खास आपके लिए ही बना है। आइए, आपको इससे जुड़ी कुछ डिटेल्स बताते हैं। 

Valley of Flowers trek

(Image Source: Jagran) 

6 दिन का 'वैली ऑफ फ्लावर्स' ट्रेक 

अगस्त-सिंतबर में होने वाले वैली ऑफ फ्लावर्स ट्रेक की अवधि 6 दिन है। इस दौरान करीब 37 किलोमीटर की ट्रेकिंग करनी होती है। ट्रेक का मैक्सिमम एल्टीट्यूड लेवल करीब 14,100 फीट है और इसके डिफिकल्टी लेवल को ईजी टू मॉडरेट बताया गया है। सबसे खास बात है कि इसकी कीमत महज 12,450 प्रति व्यक्ति रखी गई है। 

IRCTC Valley of Flowers

(Image Source: Jagran) 

ट्रिप की की ए-टू-जेड जानकारी

  • आपकी ट्रिप सुबह 6:00 बजे ऋषिकेश के तपोवन स्थित बैक स्टेज होटल से शुरू होगी। पहले दिन करीब 9-10 घंटे की सुहानी रोड ट्रिप तय करके आप 1,340 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पीपलकोटी पहुंचेंगे। एक्स्ट्रा सामान छोड़ने के लिए यहां क्लॉकरूम भी मौजूद है।
  • अगले दिन गोविंदघाट और पुलना तक गाड़ी से जाने के बाद आपका असली पैदल ट्रेक शुरू होगा। 9 किलोमीटर की ट्रैकिंग करके आप घांघरिया पहुंचेंगे, जो अगले कुछ दिनों के लिए आपका स्टे होगा।

Uttarakhand trekking tours

(Image Source: Jagran) 

  • तीसरा दिन आपको उस नजारे से रूबरू कराएगा जिसका आपको इंतजार था। जी हां, फूलों की घाटी। यहां हिमालयन रोज, ब्लू पॉपी, डॉग फ्लावर और रिवर एनेमोन जैसे अद्भुत फूल आपका वेलकम करेंगे। चौथे दिन आप पवित्र हेमकुंड साहिब की सुकून देने वाली चढ़ाई करेंगे।
  • पांचवें दिन घांघरिया से वापसी होगी। सबसे अच्छी बात यह है कि रास्ते में बिना किसी एक्स्ट्रा फेयर के आपको बद्रीनाथ धाम के दर्शन का मौका भी मिलेगा। छठे दिन शाम 6:30 से 7:30 के बीच आपको वापस ऋषिकेश छोड़ दिया जाएगा।
  • ध्यान रहे, पहाड़ों में मौसम का मिजाज कभी भी बदल सकता है, इसलिए अपने टूर में 1 बफर डे जरूर रखें। अपनी वापसी की ट्रेन या फ्लाइट छठे दिन रात 8:00 बजे के बाद की ही बुक करें।

IRCTC Valley of Flowers package

(Image Source: Jagran)  

पहाड़ों पर जोश ही नहीं, फिटनेस भी है जरूरी

अगर आपकी उम्र 9 साल या उससे ज्यादा है और आप पहली बार ट्रेकिंग कर रहे हैं, तब भी आप इस ट्रिप का हिस्सा बन सकते हैं, बशर्ते आप इन पैमानों पर खरे उतरें:

  • आप 45 मिनट में 5 किलोमीटर की जॉगिंग या 30 मिनट में 10 किलोमीटर साइकिल चलाने का दम रखते हों।
  • अपना 10-12 किलो का बैग खुद उठाने की क्षमता हो।
  • आपका बीपी, पल्स और ब्रीदिंग रेट एकदम नॉर्मल होना चाहिए।

अस्थमा, दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर या डायबिटीज के मरीजों को यह ट्रेक नहीं करना चाहिए। असामान्य BMI या साइनस वाले लोग बुकिंग से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

6 day Valley of Flowers itinerary

(Image Source: Jagran) 

पैकेज में क्या मिलेगा और क्या नहीं?

पैकेज का हिस्सा हैं ये सुविधाएं:

  • पीपलकोटी के गेस्ट हाउस और घांघरिया में सुरक्षित टेंट में रहने की व्यवस्था।
  • पहले दिन के डिनर से लेकर पांचवें दिन तक का बेहतरीन शाकाहारी खाना, साथ ही चाय-स्नैक्स।
  • सुरक्षा के लिए फर्स्ट-एड किट, ऑक्सीजन सिलेंडर, और तजुर्बेकार ट्रेक लीडर व शेफ।
  • मुख्य सामान उठाने के लिए खच्चर और ट्रेक पूरा करने पर एक शानदार सर्टिफिकेट।

Valley of Flowers image

(Image Source: Jagran) 

खुद उठाने होंगे ये खर्च:

  • ट्रिप के दौरान रास्ते का खाना-पीना और आपका निजी खर्च।
  • व्यक्तिगत सामान उठाने के लिए पोर्टर का खर्च।
  • विदेशियों के लिए इंश्योरेंस या किसी भी तरह के इमरजेंसी रेस्क्यू का बिल।

,Best time to visit Valley of Flowers

(Image Source: Jagran) 

बुकिंग कैंसल करने के नियम

हमेशा प्लान सोच-समझकर बनाएं, क्योंकि कैंसिलेशन के नियम साफ हैं:

  • ट्रिप से 25 दिन पहले: 5% कटौती।
  • 15 से 24 दिन पहले: 30% फीस कटेगी।
  • 10 से 14 दिन पहले: 50% का नुकसान होगा।
  • 9 दिन या उससे कम समय बचने पर आपको कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

IRCTC Valley of Flowers package

(Image Source: Jagran) 

यहां तक कैसे पहुंचें?

देहरादून का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट या ऋषिकेश रेलवे स्टेशन यहां पहुंचने के सबसे बेस्ट ऑप्सन हैं। इसके अलावा आप दिल्ली से सरकारी या प्राइवेट बस लेकर भी ऋषिकेश पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ₹15,880 में घूम आएं चंडीगढ़-शिमला-कुफरी, IRCTC लाया 6 दिनों का बजट हॉलिडे टूर

यह भी पढ़ें- IRCTC लाया गंगटोक-दार्जिलिंग का 7-Day टूर, पैकेज में फ्लाइट और गाइड का खर्च भी है कवर; नोट करें डिटेल्स