विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समंदर, सुकून और कुदरत का अनोखा संगम है सेशेल्स, हर द्वीप पर मिलेगा एक नया अनुभव

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:48 PM (IST)

सेशेल्स भारतीयों के लिए एक शानदार वीज़ा-मुक्त गंतव्य है, जहाँ प्रकृति, वन्यजीव और संस्कृति का अनूठा संगम मिलता है। यह ...और पढ़ें

सेशेल्स: वीज़ा-मुक्त यात्रा का अनुभव, प्रकृति और सुकून का अद्भुत संगम

सेशेल्स: वीज़ा-मुक्त यात्रा का अनुभव, प्रकृति और सुकून का अद्भुत संगम

HighLights

  1. भारतीयों के लिए वीज़ा-मुक्त प्रवेश, यात्रा को बनाता है आसान

  2. दुर्लभ कोको डी मेर, विशाल कछुए और यूनेस्को साइट मौजूद

  3. माहे, प्रेस्लिन, ला डिग द्वीप देते हैं अद्वितीय प्राकृतिक अनुभव

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ऑफिस में कई महीनों तक लगातार काम करने के बाद, और घर से ऑफिस व ऑफिस से घर के चक्कर लगाने के बाद शरीर और मन दोनों थक जाते हैं। एनर्जी डाउन होने लगती है और काम में भी मन नहीं लगता है।

फिर लंबी छुट्टी की दरकार होती है, ताकि कुछ दिनों के लिए यात्रा पर जाया जाए, जिससे कुदरत, वाइल्ड लाइफ और नए कल्चर व फूड का एक्सपीरियंस मिले। सुस्त पड़े जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो। ऐसा लगे जैसे रोजाना के  मशीनी जीवन में बदलाव आ गया है, लाइफ को एक मीनिंग मिल गई है। 

खूबसूरती का भंडार सेशेल्स

हालांकि, यह आपको तब महसूस होगा जब आप किसी नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर करेंगे, जहां की भव्यता, प्राकृतिक खूबसूरती, संस्कृति, खानपान बिलकुल अलग हो। सेशेल्स (Seychelles) एक ऐसी ही जगह है। यहां भारतीयों के लिए विजा-फ्री एंट्री है। सिंपल वीजा-ऑन-अराइवल प्रोसेस से आप मुंबई से सीधे सेशेल्स पहुंच सकते हैं। देश के अन्य हिस्सों से भी इस द्वीपसमूह के लिए कनेक्टिविटी है। यहां लग्जरी से लेकर सेमी लग्जरी तक रुकने के कई सारे ऑप्शन्स हैं। आप अपनी सुविधा अनुसार यहां रुक सकते हैं।

travel

हम भारतीय घूमना बहुत पसंद करते हैं, अगर जगह अच्छी हो तो वहां बार-बार जाना चाहते हैं। सेशेल्स में आपको खूबसूरत बीच, समुद्री जीव, वाइडलाइफ और भी बहुत कुछ मिलेगा, जहां जाकर आप रिलेक्स महसूस करेंगे। यह हिंद महासागर में 115 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। चलिए आपको इस जगह के बारे में विस्तार से बताते हैं।  

दुर्लभ पेड़-पौधे व जीव-जंतुओं की भरमार

सेशेल्स (Seychelles) में लैंड करते ही आपको लगेगा कि आप प्रकृति की गोद में आ गए हैं। साफ समुद्री पानी से घिरा इन द्वीपसमूहों में दुर्लभ पेड़-पौधे और जीव-जंतुओं की भरमार है। यहां का वैले डी माई (प्रास्लिन) एक UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, जहां का पाम फॉरेस्ट आपका दिल छू लेगा। 

यहां के पेड़ पर दुनिया का सबसे बड़ा और भारी बीज होता है, जिसे कोको डी मेर कहा जाता है। इस अकेले जंगल में पाम की छह स्थानीय प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां पाए जाने वाले दुर्लभ जीव जंतु, जिनमें अनोखी छिपकलियां, गिरगिट और छोटे-छोटे मेढ़क शामिल हैं, आपको आकर्षित करेंगे और नई जगह का एहसास देंगे। 

travel (2)

सेशेल्स द्वीपसमूह को बड़े कछुए के लिए विश्वभर में प्रसिद्धि मिली हुई है। यह लगभग 100-150 साल तक जीता है और आइलैंड के इकोसिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह 4 फीट लंबा और 250 किलो का होता है। जब आप पहली बार इसे देखेंगे, तो आपको पृथ्वी पर पाए जाने वाले विशालकाय जीव जैसा एहसास होगा। खास बात है कि यह इंसानों के लिए खतरनाक नहीं है और बहुत शांत है। यहां आने वाले पर्यटक इसके साथ फोटों खिंचवाते हैं और अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।  

समुद्री हवा, लिविंग आर्ट और अछूते प्राकृतिक जीव-जंतुओं से बदलती जिंदगी 

सेशेल्स (Seychelles) के ढेर सारे आइलैंड आपको अचंभित करेंगे, जहां जाने के बाद आपको आने का मन नहीं करेगा। इसका मुख्य आइलैंड माहे (Mahé) है। सेशेल्स की ज्यादातर आबादी इसी क्षेत्र में रहती है। यह आइलैंड और यहां के बीचेस आपको एक जिओग्राफिकल वाइब देंगे। यहां जाने पर एक अलग ही उर्जा का एहसास होता है, जहां का स्थानीय कल्चर और फूड आपको बहुत पसंद आएंगे। प्रेस्लिन (Praslin) इसका दूसरा सबसे बड़ा आइलैंड है। यह एक शांत आइलैंड है। 

यहां सुबह की शुरुआत शांत रेत पर समुद्र की गर्म हवाओं से होती है, जिसका अनुभव लेकर आप पूरे दिन बेहतर महसूस करेंगे। कुछ ऐसा ही अनुभव आपको ला डिग (La Digue) आइलैंड पर भी मिलेगा। यहां पहुंचकर आपको एहसास होगा कि शहर की भीड़भाड़, वाहनों की आवाज और ट्रैफिक जाम से हटकर एक खूबसूरत दुनिया भी है, जो समुद्री हवा, लिविंग आर्ट और अछूते प्राकृतिक जीव-जंतुओं के लिए जानी जाती है। ला डिग  में कार पर प्रतिबंध है। आप इस जगह को साइकिल और इलेक्ट्रिक बग्घी और गोल्फ कार्ट के जरिए एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

नई संस्कृति से जुड़ने का मौका 

travel (1)

सेशेल्स में अफ्रीका, एशिया और यूरोप की संस्कृति का प्रभाव दिखता है। यहां की स्थानीय संगीत और स्पाइसी फूड से आप जुड़ाव महसूस करेंगे। भारतीय पर्यटकों के लिए शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के ऑप्शन्स है। यहां के समुद्री खेल पर्यटकों के जीवन में रोमांच पैदा करते हैं। समुद्र के आस-पास शानदार स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग जैसे गेम्स आपको गहरी आत्मीय संतुष्टि से भर देंगे।  

आइलैंड हर किसी का पसंदीदा डेस्टिनेशन होता है। अगर वीजा-ऑन-अराइवल है, तो और अच्छा। सेशेल्स (Seychelles) की यात्रा करने वालों को यह सुविधा मिलती है। यहां का कल्चर और आबोहवा अद्भुत है, और कुदरत के अनोखें चमत्कार हैं। इसलिए, अगर आपको आराम और लग्जरी का बेस्ट कॉम्बिनेशन चाहिए, जहां आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकें तो इसे बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन के रूप में चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- शिमला-मनाली का फितूर छोड़िए! काजीरंगा से मुन्नार तक IRCTC के इन टूर पैकेज में घूमिए भारत के खूबसूरत कोने

यह भी पढ़ें- शिमला-मनाली की भीड़ से बचना है? इस लॉन्ग वीकेंड प्लान करें 'रिवर्स ट्रैवल', बचेंगे पैसे और मिलेगा सुकून