विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुहाने मौसम में बन गया है रोड ट्रिप का प्लान? तो सफर से पहले तैयार कर लें ये जरूरी चेकलिस्ट

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Updated: Wed, 19 Aug 2026 08:00 AM (GMT+05:30)

रोड ट्रिप प्लान करने से पहले ही उससे जुड़ी हरेक चीज की एक लिस्ट बनाना भी उतना ही जरूरी है।

रोड ट्रिप पर जाने से पहले इन जरूरी चीजों की चेकलिस्ट जरूर बना लें (Picture Credit- AI Generated)

रोड ट्रिप पर जाने से पहले इन जरूरी चीजों की चेकलिस्ट जरूर बना लें (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आप अपने सफर में काफी आगे निकल चुके हैं और अचानक याद आए कि कुछ जरूरी सामान तो घर पर ही छूट गया है। ऐसा होना नेचुरल है, लेकिन रोड ट्रिप के दौरान यह परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए सफर शुरू करने से पहले ही अपनी लिस्ट डबल चेक कर लें।

गाड़ी की चेकलिस्ट

  • डॉक्यूमेंट्स: ड्राइविंग लाइसेंस और कार रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट।
  • एक्स्ट्रा टायर: इमरजेंसी के लिए हमेशा अपने पास एक्स्ट्रा टायर जरूर रखें।
  • टूल्स: जैक, व्हील चॉक जैसी चीजों के साथ-साथ टूलबॉक्स रखना न भूलें। अगर आपकी गाड़ी में वो पहले से रखें हों, तो दोबारा चेक कर लें।
  • एक्स्ट्रा चाबी: अपने बैग या वॉलेट में भी कार की एक एक्स्ट्रा चाबी रखें ताकि इमरजेंसी में काम आ सके।
  • फास्टैग: इसे एडवांस में टॉप-अप करा लें, ताकि टोल पर आपका वक्त बर्बाद न हो।
  • रूट मैप: अगर आप किसी नए रास्ते पर जा रहे हैं तो अपने साथ मैप रखना न भूलें।

कम्फर्ट चेकलिस्ट

  • ट्रैवल पिलो: कार में लंबे समय तक बैठे रहने से गर्दन में दर्द हो सकता है उसके लिए पहले से ही तैयार रहें और अपना ट्रैवल पिलो साथ ले जाना ना भूलें।
  • पतले कंबल: बदलते मौसम में आपको मोटी चादर या फिर पतले कंबल की जरूरत पड़ सकती है, खासकर अगर आपके साथ बच्चे हों।
  • रीयूजेबल बोतल और वॉटर जग: अगर आप किसी ऐसी जगह से गुजर रहे हैं जहां कई किलोमीटर तक कोई शॉप ना हो तो ये दोनों ही चीजें आपका सफर आसान बनाती हैं।
  • सनस्क्रीन और हैंड क्रीम: अपने साथ कम से कम 50 एसपीएफ का सनस्क्रीन रखें। साथ ही बार-बार हाथ धोने के बाद हाथों को ड्राईनेस से बचाने के लिए हैंड क्रीम रखना ना भूलें।
  • सनग्लासेस: लंबे सफर में धूप की लुका-छिपी तो होती रहती है, ऐसे में सनग्लास जरूरी हो जाता है। वैसे सनग्लास के साथ तस्वीरें भी खूबसूरत आती हैं।
  • हैंड टॉवल और टिशूज: बच्चों के साथ सफर करते समय ऐसी चीजों की जरूरत बार-बार पड़ती है।
  • डिस्पोजेबल बैग्स: कार को गंदगी से बचाने के लिए अपने साथ डिस्पोजेबल बैग रखना ना भूलें।
  • छाता या रेनकोट: बारिश में तो छाता या रेनकोट काफी राहत देती है। साइट सीइंग के दौरान भी ये काफी काम का साबित होता है।
  • फ्लिप-फ्लॉप: सिर्फ जूते ही नहीं, अपने साथ एक जोड़ी फ्लिप-फ्लॉप भी रखें।
  • स्नैक्स: छोटी-मोटी भूख के लिए अपने साथ स्नैक्स पैक करना न भूलें। ऐसे स्नैक्स रखें जो आप आसानी से सफर के दौरान भी खा सकें।

फुल एंटरटेनमेंट

  • प्लेलिस्ट: सफर को और भी रोमांचक बनाने के लिए अपने पसंद के गानों की प्लेलिस्ट पहले ही बना लें।
  • ऑडियोबुक या पॉडकास्ट: इसे भी प्री डाउनलोड करके रखें।
  • गेम्स: लंबे सफर में बोरियत दूर करने के लिए ये बेहद काम आते हैं।

ये भी रखें साथ

  • कैमरा
  • बैट्रीज
  • सेल्फी स्टिक
  • ट्राईपॉड
  • मोशन सिकनेस टैबलेट
  • कैश और कार्ड

रोड ट्रिप से पहले

सफर पर जाने से पहले इसकी जानकारी अपने परिवार के किसी सदस्य या करीबी दोस्त को जरूर दें। इससे एक तसल्ली रहती है कि इमरजेंसी की स्थिति में आपको मदद मिल जाएगी।