राखी पर गिफ्ट नहीं, बहन को दें यादगार दिन! 1-Day Sibling Date के लिए दिल्ली-NCR की ये 8 जगहें हैं परफेक्ट
अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और रक्षाबंधन पर अपनी पहन के लिए कुछ खास करना चाहते हैं, तो इस ...और पढ़ें

रक्षाबंधन पर बहन को कराएं स्पेशल फील (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक यह पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन को कई तरह से सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप भी इस बार अपनी बहन को गिफ्ट देने के साथ ही कुछ खास करना चाहते हैं, तो उनके लिए सिबलिंग डेट प्लान कर सकते हैं।
यहां हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली-NCR की उन शानदार जगहों के बारे में, जहां आप 28 अगस्त को राखी के दिन अपनी बहन के साथ पूरा दिन बिता सकते हैं और पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं।
पिकनिक के लिए सुंदर नर्सरी
अगर आपकी बहन को नेचर, हरियाली और खुला आसमान पसंद है, तो दिल्ली के निजामुद्दीन में मौजूद सुंदर नर्सरी की विजिट आपके लिए बेस्ट रहेगी। यहां हरे-भरे पेड़ों और ऐतिहासिक स्मारकों के बीच सुकून से बैठकर आप ढेर सारी बातें कर सकते हैं। घर से सैंडविच या स्नैक्स पैक करके ले जा सकते हैं और एक प्यारी-सी पिकनिक मना सकते हैं।
खूबसूरत फोटोज के लिए साकेत की चंपा गली
आजकल हर किसी को इंस्टाग्राम पर अच्छी फोटोज डालना बहुत पसंद है। अगर आपकी बहन भी फोटो क्लिक करवाने की शौकीन है, तो यह जगह एकदम परफेक्ट है। यहां की रंग-बिरंगी लाइट्स, आर्ट बुटीक और शानदार बैकग्राउंड के साथ ढेरों तस्वीरें खींच सकते हैं। यहां आपको न सिर्फ बेहतरीन कॉफी मिलेगी, बल्कि एक से बढ़कर एक ट्रेंडी कैफेज की वाइब भी खूब पसंद आएगी।
गेमिंग और टेस्टी फूड के लिए साइबर हब, गुरुग्राम
अगर आप दोनों को नई-नई डिशेज ट्राई करना, म्यूजिक और मस्ती करना अच्छा लगता है, तो अपनी डेट के लिए सीधे गुरुग्राम निकल जाएं। यहां मौजूद कई शानदार रेस्टोरेंट्स में दुनिया भर की लजीज क्यूजीन का स्वाद चख पाएंगे। इसके साथ ही, खाना खाने के बाद गेमिंग जोन में जाकर बॉलिंग जैसे बचपन के कुछ मजेदार खेलों के जरिए एक-दूसरे से जीतने की होड़ लगा सकते हैं।
शॉपिंग और स्ट्रीट फूड के लिए दिल्ली हाट, आईएनए
अगर आपकी बहन को शॉपिंग करना और अलग-अलग तरह का खाना पसंद है, तो दिल्ली हाट भी एक बेहतर जगह है। यहां आप उन्हें उनकी पसंद के ट्रेंडी झुमके, हैंडीक्राफ्ट्स या खूबसूरत कपड़े गिफ्ट में दिला सकते हैं। ढेर सारी शॉपिंग के बाद यहां मिलने वाले अलग-अलग राज्यों के फेमस फूड का मजा लेना बिल्कुल न भूलें।
