विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ ₹20,420 में 12 दिन घूमें साउथ इंडिया, 18 जनवरी से शुरू हो रहा IRCTC का खास टूर

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:55 AM (IST)

नए साल के पहले महीने यानी जनवरी 2027 के लिए IRCTC ने 12-दिनों का 'भारत गौरव' ट्रेन टूर पैकेज लॉन्च किया है।

दक्षिण भारत के एक भव्य मंदिर परिसर में परिवार के साथ घूमते पर्यटक। (AI जनरेटेड तस्वीर)

दक्षिण भारत के एक भव्य मंदिर परिसर में परिवार के साथ घूमते पर्यटक। (AI जनरेटेड तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप अपने परिवार के साथ साउथ इंडिया घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। जी हां, IRCTC ने एक ऐसा शानदार टूर पैकेज पेश किया है, जो आपकी जेब पर बिल्कुल भारी नहीं पड़ेगा।

भारत गौरव ट्रेन के तहत चलने वाले इस पैकेज का नाम 'टेम्पल ट्रेल्स ऑफ दक्षिण' है। इसके जरिए आप कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु की सबसे खूबसूरत जगहों और मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। आइए जानते हैं इस ट्रिप की पूरी डिटेल्स।

कब और कहां से पकड़े ट्रेन?

यह 12 दिन की ट्रिप 18 जनवरी 2027 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से शुरू होने वाली है। आपकी यात्रा 29 जनवरी को समाप्त होगी।

सुविधा की बात यह है कि आपको मुंबई तक जाने की जरूरत नहीं है। आप रास्ते में आने वाले स्टेशनों जैसे- ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, सतारा, मिराज या बेलागवी से भी इस शानदार ट्रेन में अपनी सीट पकड़ सकते हैं।

सफर में क्या-क्या देखने को मिलेगा?

इस ट्रिप में धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक नजारों का एक बेहतरीन कॉम्बो तैयार किया गया है:

  • गोकर्ण और मुरुडेश्वर: सफर की शुरुआत गोकर्ण से होगी, जहां आप महाबलेश्वर मंदिर के दर्शन करेंगे और ओम बीच पर सुकून के पल बिताएंगे। इसके बाद ट्रेन मुरुडेश्वर जाएगी, जहां विशाल शिव मंदिर और खूबसूरत समंदर आपका इंतजार कर रहा है।
  • गुरुवायूर और रामेश्वरम: अगली मंजिल केरल का प्रसिद्ध गुरुवायूर मंदिर होगा। रामेश्वरम जाते समय सबसे रोमांचक पल वो होगा, जब आपको चलती ट्रेन से ही समुद्र पर बने अद्भुत 'पंबन ब्रिज' के नजारे देखने को मिलेंगे।
  • मदुरै और कन्याकुमारी: इसके बाद मदुरै के मशहूर मीनाक्षी मंदिर और फिर कन्याकुमारी की बारी आएगी। कन्याकुमारी में आप कुमारी अम्मन मंदिर, विवेकानंद रॉक मेमोरियल, गांधी मंडपम घूमेंगे और वहां के सनसेट का मजा लेंगे।
  • त्रिची, तंजावुर और कांचीपुरम: आखिरी पड़ाव में आप त्रिची और तंजावुर होते हुए कांचीपुरम पहुंचेंगे। यहां कामाक्षी अम्मन, एकाम्बरेश्वर और श्री वरदराजा पेरुमल मंदिरों के दर्शन होंगे।
  • महाबलीपुरम: आखिर में महाबलीपुरम के ऐतिहासिक शोर मंदिर और अचरज में डाल देने वाले 'कृष्णाज बटरबॉल' को देखकर इस ट्रिप की शानदार यादों के साथ वापसी होगी।

जेब से कितने पैसे लगेंगे?

रेलवे ने हर किसी के बजट को ध्यान में रखते हुए तीन अलग-अलग कैटेगरी बनाई हैं:

  • स्लीपर क्लास (इकोनॉमी): 20,420 रुपये प्रति व्यक्ति।
  • 3AC (स्टैंडर्ड): 32,770 रुपये प्रति व्यक्ति।
  • 2AC (कम्फर्ट): 42,940 रुपये प्रति व्यक्ति।

अगर आपके साथ 5 से 11 साल तक के बच्चे हैं, तो उनका किराया अलग से है, जो 19,010 रुपये से शुरू होता है।

ध्यान दें: इस किराये में भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत रेलवे की तरफ से मिलने वाली लगभग 33% की भारी छूट पहले से ही शामिल है।

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

इस टिकट को लेने के बाद आपको कई सुविधाओं के लिए अलग से पैसे नहीं देने होंगे। इसमें ट्रेन का टिकट, पूरी ट्रिप के दौरान शाकाहारी खाना, रुकने के लिए होटल, घूमने के लिए बसें, ट्रेवल इंश्योरेंस, ट्रेन की सिक्योरिटी और सभी टैक्स शामिल हैं। अगर आप महंगे टिकट लेते हैं, तो आपको होटल और बसें भी AC वाली ही मिलेंगी।

पैकेज में क्या कुछ नहीं है शामिल?

ऐसी कुछ चीजें हैं जिनका खर्च आपको खुद उठाना होगा। किसी ऐतिहासिक इमारत या स्मारक का एंट्री टिकट, बोटिंग, एडवेंचर एक्टिविटी, गाइड की फीस या होटल में रूम सर्विस का बिल आपको ही देना होगा। इसके अलावा, अगर आप कपड़े धुलवाते हैं, पानी की बोतल खरीदते हैं या तय मेन्यू से अलग कुछ और खाते-पीते हैं, तो उसका खर्च पैकेज में शामिल नहीं है।

यह भी पढ़ें- 6 दिन में IRCTC करा रहा डलहौजी, धर्मशाला और अमृतसर की ट्रिप, ₹17,565 से शुरू है किराया; AC कैब-होटल भी शामिल

यह भी पढ़ें- केरल की खूबसूरत वादियों में बिताएं दिसंबर के 7 दिन, IRCTC के टूर पैकेज में फ्लाइट से हाउसबोट तक की सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।