विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कभी समंदर के अंदर तो कभी 525 फीट हवा में ऊपर....किसी एडवेंचर से कम नहीं दुनिया के ये अतरंगी रेस्टोरेंट, देखें लिस्ट

Updated: Sun, 23 Aug 2026 01:41 PM (GMT+05:30)

कभी देखे हैं ऐसे रेस्टोरेंट जहां खाने से ज्यादा घूमने में मजा आता हो?

दुनियाभर के अनोखे रेस्टोरेंट (Image Source: AI Generated)

दुनियाभर के अनोखे रेस्टोरेंट (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम जब भी फैमिली के साथ आउटिंग का प्लान करते हैं और खाने की बारी आती है तो एक अच्छा रेस्टोरेंट तलाशता हैं जहां खाना अच्छा मिलता हो। आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनियाभर में ऐसे कई रेस्टोरेंट हैं जहां का खाना नहीं बल्कि अनोखा अनुभव उसे पहचान दिला रहा है। 

जी हां, आज हम दुनिया के इन्हीं अजीबो-गरीब रेस्टोरेंट की बात करने वाले हैं, आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

ताइवान का मॉडर्न टॉयलेट रेस्टोरेंट

सोशल मीडिया पर ताइवान का यह टॉयलेट रेस्टोरेंट अक्सर सुर्खियों में रहता है। जहां चेयर या कुर्सी नहीं बल्कि बैठने के लिए कमोड की व्यवस्था की गई है। इसे बनाने का ख्याल ताइवान के पूर्व बैंकर वांग त्जी-वेई को तब आया जब वो खुद टॉयलेट सीट पर बैठकर अपनी फेवरेट जापानी कॉमिक पढ़ रहे थे। 

मालदीव का इथा अंडरसी रेस्टोरेंट 

इथा अंडरसी नामक यह रेस्टोरेंट कॉनराड मालदीव रंगली द्वीप रिसॉर्ट पर बना है, जिसका निर्माण साल 2005 में हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि इस रेस्टोरेंट में जिस जगह पर बैठकर खाना खाते हैं वह कांच से बनी है। जब कोई व्यक्ति यहां अंडर बैठता हैं तो शीशे से शार्क और मछलियां दिखती हैं। 

थाईलैंड का ट्राइपॉड डाइनिंग 

नेचर लवर्स को यह जगह बेहद पसंद आने वाली है क्योंकि थाईलैंड के कोह कूड आइलैंड पर बने इस रेस्टोरेंट में बैठने की जगह पेड़ पर लटकी हुई है। यह दिखने में बिल्कुल किसी चिड़िया के घोंसले जैसा लगता है जबकि ये पोड बांस के बने हुए हैं। इसपर बैठने के बाद इन्हें पेड़ों के ऊपर हवा में ऊपर लटका दिया जाता है। 

फिलीपींस का लाबासिन वाटरफॉल रेस्टोरेंट 

कल्पना करके देखिए एक ऐसी जगह की जहां से आप झरने का खूबसूरत नजारा भी ले पा रहे हैं और खाना भी खा रहे हैं। क्यों है न यह एक किसी सपने जैसा, पर यह सच है। बता दें कि फिलीपींस का लाबासिन वाटरफॉल रेस्टोरेंट दुनियाभर में अपने आर्टिफिशियल झरनों के लिए ही मशहूर है। 

बेंगलुरू का फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट 

ऐसी ही एक अनोखी जगह भारत के आईटी हब कहे जाने वाले बेंगलुरू में भी स्थित है। हम बात कर रहे हैं फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट की। यहां एक बड़ी सी डाइनिंग टेबल है जिसमें एक साथ कुल 22 लोग बैठ सकते हैं। जब लोग बैठ जाते हैं तो इसे क्रेन की मदद से करीब 525 फीट की ऊंचाई पर ऊपर उठाया जाता है। फिर 360 डिग्री घूमती इस टेबल पर खाना सर्व किया जाता है। 

यह भी पढ़ें- खुद को मानते हैं खतरों का खिलाड़ी! तो जरूर ट्राई करें भारत के 5 ग्लास स्काईवॉक्स, चलते ही कांपने लगते हैं पैर

यह भी पढ़ें- ताज जीता, बॉलीवुड के ऑफर ठुकराए और बन गईं डॉक्टर! दिलचस्प है भारत की पहली 'मिस वर्ल्ड' रीता फारिया की कहानी