₹15,880 में घूम आएं चंडीगढ़-शिमला-कुफरी, IRCTC लाया 6 दिनों का बजट हॉलिडे टूर
अगर आप अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा ब्रेक लेकर पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में घूमना चाहते हैं, तो IRCTC का यह स्पेशल टूर पैकेज खास आपके लिए ही है।

IRCTC के साथ बुक करें 'Blissful Himachal' टूर पैकेज (Image Source: AI-Generated)
HighLights
IRCTC का 6 दिन/5 रात का हिमाचल टूर पैकेज
लखनऊ से चंडीगढ़, शिमला, कुफरी की यात्रा शामिल
शुरुआती कीमत ₹15,880 प्रति व्यक्ति, कई सुविधाएं उपलब्ध
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रोजमर्रा की भागदौड़ और ऑफिस के स्ट्रेस से दूर, अगर आप भी पहाड़ों की ठंडी हवाओं के बीच सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो IRCTC का एक खास हॉलिडे पैकेज आपका इंतजार कर रहा है।
जी हां, नवाबों के शहर लखनऊ से शुरू होने वाले इस टूर का नाम 'Blissful Himachal with Chandigarh-Shimla-Kufri' है। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं कि इस बजट-फ्रेंडली ट्रिप में आपके लिए क्या-कुछ खास है।

(Image Source: AI-Generated)
कितने दिन का है टूर?
यह पूरी ट्रिप 6 दिन और 5 रातों की होगी।
कहां-कहां घूम सकेंगे आप?
इस टूर के तहत आपको चंडीगढ़ और हिमाचल के खूबसूरत हिल स्टेशन- शिमला और कुफरी की सैर कराई जाएगी।
कब शुरू होगा सफर?
यह ट्रिप हर हफ्ते शुक्रवार को लखनऊ स्टेशन से शुरू होती है।
ट्रिप के दौरान क्या-क्या देखेंगे आप?
इस टूर में आपको चंडीगढ़ की कुछ शानदार जगहें घूमने को मिलेंगी। आप यहां का फेमस कैपिटल कॉम्प्लेक्स घूमेंगे, जिसके अंदर हाई कोर्ट, सचिवालय और विधानसभा मौजूद हैं। इसके अलावा आपको ओपन हैंड मॉन्यूमेंट और रॉक गार्डन भी ले जाया जाएगा। बता दें, रॉक गार्डन अपने आप में अजूबा है क्योंकि यहां की खूबसूरत मूर्तियां सिर्फ पत्थरों, रीसाइकल किए गए सिरामिक्स और इंडस्ट्रियल वेस्ट से बनाई गई हैं।

(Image Source: AI-Generated)
पैकेज में मिल रहीं ये सुविधाएं
आपकी सहूलियत के लिए इस पैकेज में कई चीजें शामिल की गई हैं:
- ट्रेन के 3AC कोच में कंफर्टेबल सफर।
- घूमने-फिरने के लिए सेडान कैब की व्यवस्था।
- ठहरने के लिए एक अच्छे होटल का इंतजाम।
- सुरक्षा के लिहाज से ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा।
- आपके चुने गए प्लान के अनुसार मील।
अपनी जेब के हिसाब से चुनें प्लान
इस टूर की शुरुआती कीमत मात्र ₹15,880 है। बुकिंग करते समय आप अपनी जरूरत के मुताबिक विकल्प चुन सकते हैं।
- तीन लोगों का ग्रुप: सीपी प्लान के लिए ₹15,880 और एमएपी प्लान के लिए ₹17,530 प्रति व्यक्ति।
- दो लोगों के साथ: सीपी प्लान में ₹20,270 और एमएपी में ₹21,900 प्रति व्यक्ति का खर्च आएगा।
- अकेले सफर करने पर : अगर आप सोलो ट्रिप कर रहे हैं, तो सीपी प्लान ₹36,870 और एमएपी ₹39,740 का पड़ेगा।
- बच्चों के लिए: अगर आपके साथ 5 से 11 साल तक के बच्चे हैं, तो उनके लिए बेड के साथ किराया ₹11,460 और बिना बेड के ₹10,030 से शुरू होता है।
यह भी पढ़ें- IRCTC लाया गंगटोक-दार्जिलिंग का 7-Day टूर, पैकेज में फ्लाइट और गाइड का खर्च भी है कवर; नोट करें डिटेल्स
