Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश में देर रात 7 आईपीएस का तबादला, संतोष सिंह बने इंदौर के पुलिस कमिश्नर; पुनीत गहलोत बने देवास के SP

मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात सात आईपीएस अधिकारियों का तबादले कर दिया है। अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेकर उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन बनाया गया है। उनका परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता के साथ तालमेल नहीं बैठने की बात बार-बार सामने आ रही थी। कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला भी हुआ है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Wed, 23 Oct 2024 06:40 AM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने फेरबदल। (सांकेतिक फोटो)

जेएनएन, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात सात आईपीएस अधिकारियों का तबादले कर दिया है। अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेकर उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन बनाया गया है। उनका परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता के साथ तालमेल नहीं बैठने की बात बार-बार सामने आ रही थी। यही वजह है कि सरकार ने उन्हें स्थानांतरित कर दिया।

आईपीएस संतोष कुमार सिंह अब इंदौर के पुलिस कमिश्नर होंगे। उनकी गिनती मध्य प्रदेश के तेज तर्रार अफसरों में होती है। वहीं, पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर राकेश गुप्ता अब मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी होंगे।

जबलपुर के पुलिस अधीक्षक बदले

गृह विभाग से देर रात जारी किए गए आदेश में जबलपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह को स्थानांतरित करके सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया है। देवास के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय अब जबलपुर के पुलिस अधीक्षक होंगे।

जगदीश डाबर होंगे बड़वानी के पुलिस अधीक्षक

बड़वानी के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को देवास का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर जगदीश डाबर अब बड़वानी के पुलिस अधीक्षक होंगे। पुलिस उपायुक्त (सूचना एवं सुरक्षा) नगरीय पुलिस इंदौर अंकित सोनी को वर्तमान कार्य के साथ-साथ पुलिस उपयुक्त मुख्यालय नगरी पुलिस इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उज्जैन के पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर पदस्थ किया है।

 अधिकारी का नाम  पिछली नियुक्ति नई जिम्मेदारी
 उमेश जोगा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/

अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन)

म.प्र. ग्वालियर

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन, उज्जैन

(परिवहन विभाग से सेवाएं वापस लेते

हुए)

राकेश गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/

पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस

इंदौर

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी, मान. मुख्यमंत्री, म.प्र. (सेवाऐं सा.प्र.वि. को सौंपते हुए)
संतोष कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक,

उज्जैन जोन, उज्जैन

पुलिस महानिरीक्षक /पुलिस

आयुक्त, नगरीय पुलिस इंदौर

आदित्य प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक, जिला-जबलपुर सहायक पुलिस महानिरीक्षक,

पुलिस मुख्यालय, भोपाल

जगदीश डाबर पुलिस उपायुक्त, (मुख्यालय)

नगरीय पुलिस इन्दौर

पुलिस अधीक्षक, जिला-बड़वानी
पुनीत गहलोत पुलिस अधीक्षक, जिला-बडवानी पुलिस अधीक्षक, जिला-देवास
सम्पत उपाध्याय पुलिस अधीक्षक, जिला-देवास पुलिस अधीक्षक

जिला-जबलपुर

जून महीने में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला दिया था। उस वक्त दो अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया व विनोद कुमार से मंत्रालय की जिम्मेदारी वापस ले ली गई थी। दोनों ही 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के भोपाल में मृत मिला काला हिरण, गोली मारे जाने की आशंका; वन विभाग ने पोस्टमार्टम को भेजा

यह भी पढ़ें: इंदौर के नाम बेस्ट वाटर डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जिला कलेक्टर समेत इन लोगों को किया सम्मानित

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।