MP के राजगढ़ में भीषण हादसा: 90 डिग्री घुमावदार ब्रिज पर घिसकर निकली बस, कर्नाटक के इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत; 12 गंभीर घायल
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में ब्यावरा बाईपास पर एक स्लीपर कोच बस 90 डिग्री घुमावदार ब्रिज से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावर शहर के बाहर बने बाईपास पर 90 डिग्री की घुमावदार ब्रिज से घिसाकर निकली एक स्लीपर कोच हादसे का शिकार हो गई। ब्रिज की सीमेंट कंक्रीट बाउंड्री वॉल से घिसाकर बस के निकालने के कारण तीन यात्री बस में से नीचे जा गिरे, जिससे तीनों की मौत हो गई व ड्राइवर की मौत बस टकराने के कारण हुई। मृतकों में कर्नाटक के एक साइबर इंस्पेक्टर भी शामिल हैं, जबकि उनके दो साथी घायल हो गए। हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
-1787900757570.webp)
जानकारी के मुताबिक, एनलएल 01, डी-3436 स्लीपर कोच की बस लखनऊ से उज्जैन होते हुए इंदौर के लिए जा रही थी। तब ही ब्यावरा बायपास पर शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे बाद इंदौर रोड के लिए बने घुमावदार ब्रिज का अनुमान चालाक नहीं लग सका और टर्न होने के चलते जैसे ही चालक ने बस को नियंत्रित करने के लिए मोड़ा तो बस ब्रिज के सीमेंट कंक्रीट बाउंड्री से जा टकराई और रिगडाते हुए आगे की ओर बढ़ गई।
जैसे ही बस सीमेंट कंक्रीट बाउंड्री से टकराकर आगे बड़ी तो बस की खिड़कियों के कांच टूटने के साथ ही कई यात्री बस से ब्रिज के नीचे भोपाल रोड व साइड में जाकर गिर गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 12 यात्री पूरी तरह से घायल हो गए। घायलों को भोपाल के लिए रेफर किया गया।
मृतक यात्री कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश निवासी
इस हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें चारों कर्नाटक बिहार व उत्तर प्रदेश के हैं। मृतकों की पहचान रवि केबी पिता बसप्पा, 45 वर्ष, निवासी, बैंगलोर कर्नाटक, बेलाल अली पिता कलीम उल्ला मियां, निवासी गोपालगंज, बिहार, ड्रायवर विकास पिता अवध नारायण शुक्ला, निवासी तेंदुली, फतेहपुर, उप्र एवं ज्योतिरादित्य पिता विक्रम सिँह गौड़ शामिल है। कर्नाटक के रवि केबी बेंगलुरु में साइबर इंस्पेक्टर थे, जो अपनी टीम के सदस्य विश्वनाथ और रमेश नायक के साथ कर्नाटक से किसी अपराधी को पकड़ने इंदौर जा रहे थे। हादसे में उनके दोनों साथी घायल हो गए।
यह 12 यात्री हुए बुरी तरह से घायल
इस में हादसे में जो 12 यात्री बुरी तरह से जख्मी हुए हैं उनमें अमित कुमार प्रताप पिता विनोद कुमार प्रताप 40 वर्ष, पत्नी मीनू पति अमित कुमार, पुत्र रक्षित सिंह पिता अमित कुमार 13 वर्ष निवासी मोहम्मदपुर जौनपुर उत्तर प्रदेश, इसके अलावा सुरेंद्र प्रताप पिता मद्रसेनसिंह 68 वर्ष , निवासी हुरूरी, जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश, पार्थ पिता रवि शर्मा 8 वर्ष, रवि पिता दीनानाथ शर्मा 42,
सुमन पति रवि शर्मा 36 वर्ष, निवासी, कानपुर उप्र, श्रीनिवास पिता कैलाश गिरी 50 वर्ष बेंगलुरु कर्नाटक, केशव पिता श्री पाल 28 वर्ष, अलीगढ़ उप्र, रमेश नायक पिता पंडप्पा निवासी बेंगलुरु कर्नाटक, सोनू पिता हरी बाबू, निवासी खैराबाद सीतापुर, विश्वनाथ पिता मोहन 39 वर्ष, निवासी बेंगलुरु कर्नाटक शामिल है। इस हादसे में घायल अमित कुमार, सुरेंद्र प्रताप, सुमन शर्मा, श्रीनिवास व केशव को भोपाल रेफर किया है।
घटना के बाद मंत्री व एसपी पहुंचे
आज से की जानकारी लगने के साथ एसपी अमित कुमार तोलानी राजगढ़ से ब्यावर से सिविल अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा ब्यावर शहर व ब्यावर देहात थाने का बल मौके पर पहुंच चुका था। प्रशासन की टीम भी मौके पर जा पहुंची थी। कुछ समय बाद राज मंत्री नारायण सिंह पवार सिविल अस्पताल पहुंचे व घायलों की जानकारी ली।
