मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध निर्वाचित
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह सीट डॉ. एम. मुरुगन ...और पढ़ें

हरदीप सिंह पुरी। (फाइल फोटो)
HighLights
हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित।
केंद्रीय मंत्री डॉ. एम. मुरुगन के त्यागपत्र से सीट रिक्त हुई।
पुरी का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक, अब मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व।
राज्य ब्यूरो, भोपाल। राज्यसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी अब मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भाजपा ने उन्हें केंद्रीय मंत्री डा.एम मुरुगन के त्यागपत्र से रिक्त सीट पर हुए उपचुनाव के प्रत्याशी बनाया था। नाम वापसी की समय सीमा तीन बजे के बाद परिणाम की औपचारिक घोषणा कर दी। पुरी द्वारा अधिकृत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल को रिटर्निंग आफिसर उमेश शर्मा ने प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक रामेश्वर शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि इस उपचुनाव में हरदीप सिंह पुरी के अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र जमा किया था। इसमें कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी का नामांकन शपथ पत्र प्रस्तुत नहीं करने और कांते सायन्ना का प्रस्ताव नहीं मिलने के आधार पर निरस्त हो गया था। इसके साथ ही पुरी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया था।
यह भी पढ़ें- एमपी राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी का निर्विरोध निर्वाचन तय, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का पर्चा खारिज
यहां पर यह भी बता दें कि हरदीप पुरी वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा था। पार्टी ने इस बार उन्हें उत्तर प्रदेश के स्थान पर मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक रहेगा।