Raksha Bandhan 2024: भगवान महाकाल को सबसे पहले बांधी गई राखी, रक्षाबंधन पर देखें भस्म आरती की Video
मध्यरात्रि 2.30 बजे महाकाल की भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को राखी बांधी गई। इसके बाद भगवान को सवा लाख लड्डूओं का महाभोग लगाया गया और आरती की गई। इसके बाद शिव के भक्तों को दिनभर लड्डू महाप्रसा बांटा जाएगा। वहीं आज श्रावण मास की आखिरी सवारी है। इसके बाद 26 अगस्त को भादौ मास की पहली और 2 सितंबर को श्रावण-भादौ मास की शाही सवारी निकलेगी।