विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मरीन ड्राइव पर प्लेकार्ड के साथ दिखे CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, मुंबई पुलिस ने कुछ देर के लिए हिरासत में लिया

Published: Thu, 01 Oct 2026 11:58 PM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने मरीन ड्राइव से कुछ देर के लिए हिरासत ...और पढ़ें

मुंबई पुलिस ने दीपके को कुछ देर के लिए हिरासत में रखा (फाइल फोटो- PTI)

मुंबई पुलिस ने दीपके को कुछ देर के लिए हिरासत में रखा (फाइल फोटो- PTI)

HighLights

  1. CJP संयोजक अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया।

  2. समर्थकों के साथ मरीन ड्राइव पर पहुंचे थे दीपके।

  3. कुछ देर बाद मुस्कुराते हुए पुलिस स्टेशन से बाहर आए।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दीपके को गुरुवार देर रात मुंबई पुलिस ने कुछ देर के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, दीपके अपने कुछ समर्थकों के साथ मरीन ड्राइव पहुंचे थे।

उनके साथ मौजूद समर्थकों के हाथों में प्लेकार्ड थे, जिसके बाद उन्हें वैन में बैठाकर मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ले गई। हालांकि, कुछ देर बाद ही उन्हें पुलिस स्टेशन से छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस स्टेशन में दीपके और उनके समर्थकों को प्रतीक्षा क्षेत्र में रखा गया। इसके बाद दीपके को सीनियर अधिकारियों से मिलने के लिए कहा गया। कुछ ही मिनट बाद दीपके पुलिस स्टेशन से बाहर निकल आए। बाहर आते समय वह मुस्कुराते हुए दिखाई दिए।

ज्ञात हो कि काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को मुंबई में चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करने का एलान किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब तक वह पद से नहीं हटते, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

दीपके ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि मुंबई में दो अक्टूबर को होने वाला उनका आंदोलन रोका गया तो वह जेल भरो आंदोलन करेंगे। कहा कि सीजेपी गांधी जयंती से दादर स्थित शिवाजी पार्क में आंदोलन शुरू करेगी।

इसके बाद आंदोलन को देश के दूसरे शहरों तक ले जाने की योजना है। उन्होंने गोवा, बेंगलुरु और कोलकाता समेत अन्य शहरों में भी आंदोलन करने की बात कही।

पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के बाद उन्होंने 'जेल भरो आंदोलन' शुरू करने की घोषणा की। कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। उनके करीब 30 हजार रुपये के जूतों को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि उन्हें इसे लेकर कोई शर्म नहीं है।