विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIT बॉम्बे कैंपस में साहिल को श्रद्धांजलि देने के बाद माता-पिता ने फिर शुरू की भूख हड़ताल, बोले- जांच से संतुष्ट नहीं

Published: Tue, 20 Oct 2026 02:00 AM (IST)

आईआईटी बॉम्बे में बेटे साहिल की मौत के एक महीने बाद, माता-पिता ने श्रद्धांजलि देकर आजाद मैदान में भूख हड़ताल फिर से शुरू की।

साहिल को श्रद्धांजलि देने के बाद माता-पिता ने फिर शुरू की भूख हड़ताल।

साहिल को श्रद्धांजलि देने के बाद माता-पिता ने फिर शुरू की भूख हड़ताल।

HighLights

  1. आईआईटी बॉम्बे में बेटे को श्रद्धांजलि देकर भूख हड़ताल जारी।

  2. जांच से असंतुष्ट, अधिकारी बदलने की मांग कर रहे हैं।

  3. छात्रों ने 'जस्टिस कॉर्नर 2.0' नाम से विरोध प्रदर्शन किया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। IIT बॉम्बे कैंपस में अपने बेटे की मौत के एक महीने बाद रवींद्र और सोनाली वाकोडे ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने सोमवार को आजाद मैदान में अपनी भूख हड़ताल फिर से शुरू कर दी। आरोप है कि इससे एक दिन पहले उन्हें हिरासत में ले लिया था।

सोमवार शाम को मीडिया से बात करते हुए साहिल वाकोडे के माता-पिता ने कहा कि वे अपने बेटे की मौत के मामले में हो रही जांच से संतुष्ट नहीं हैं। माता-पिता और वकीलों ने अब इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी को बदलने की मांग की है। माता-पिता की कानूनी टीम के वकील सिद्धार्थ इंगले ने कहा कि हम चाहते हैं कि यह मामला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को सौंपा जाए।

'राज्य प्रशासन ने साहिल के मामले पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया'

कहा कि हम यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इस मामले को कोई ऐसा अधिकारी देखे जो एससी, एसटी समुदाय से न हो, ताकि जरूरत पड़ने पर हम 'अत्याचार निवारण अधिनियम' का इस्तेमाल कर सकें। वकील ने यह भी कहा कि वे निष्पक्ष जांच के लिए कोर्ट में रिट याचिका दायर करने पर विचार कर सकते हैं। यह भी आरोप लगाया कि राज्य प्रशासन ने साहिल के मामले पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया है।

उप मुख्यमंत्री फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ से मिलने गए थे, लेकिन हम यहां कई सप्ताह से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं फिर भी राज्य सरकार या शिक्षा विभाग का कोई भी अधिकारी हमसे मिलने नहीं आया है। इसके साथ ही ऑल इंडिया इंडिपेंडेंट शेड्यूल्ड कास्ट्स एसोसिएशन ने भी सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इसमें उन्होंने रविवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा की गई कथित बर्बरता का विरोध किया। इस बीच IIT बॉम्बे कैंपस में छात्रों ने भी अपना विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू कर दिया है। छात्रों ने इस जगह को अब 'जस्टिस कॉर्नर 2.0' नाम दिया है।