विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-यूएई का बड़ा फैसला, स्थानीय मुद्रा में व्यापार बढ़ाने और डिजिटल करेंसी पहलों पर बनी सहमति

Published: Tue, 29 Sep 2026 04:00 AM (IST)

भारत और यूएई ने स्थानीय मुद्रा में व्यापार और डिजिटल करेंसी पहलों को लागू करने पर सहमति जताई है। दोनों ...और पढ़ें

भारत-यूएई स्थानीय मुद्रा में व्यापार को और बढ़ाएंगे

भारत-यूएई स्थानीय मुद्रा में व्यापार को और बढ़ाएंगे

HighLights

  1. स्थानीय मुद्रा में व्यापार और भुगतान करने पर सहमति बनी।

  2. केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी पहलों को समय पर लागू करेंगे।

  3. 2032 तक द्विपक्षीय व्यापार 200 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार को स्थानीय मुद्रा में व्यापार और भुगतान करने के साथ ही केंद्रीय बैंक के डिजिटल करेंसी से जुड़ी पहलों को समय पर लागू करने पर सहमति जताई। दोनों देश 2032 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक बढ़ाना चाहते हैं।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन पहलों में आपसी व्यापार और निवेश को ज्यादा कुशल, आसान और मजबूत बनाने की क्षमता है। इन मामलों पर यहां भारत-यूएई ज्वाइंट टास्क फोस ऑन इन्वेस्टमेंट्स की 14वीं बैठक के दौरान चर्चा हुई।

टास्क फोर्स को 2013 में व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था। यह दानों देशों के निवेशकों के सामने आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए ए्रक फोरम के तौर पर काम करता है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) के प्रबंध निदेशक शेख हामिद बिन जायद अल नाहयान ने बैठक की संयुक्त तौर पर अध्यक्षता की।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)