विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र:मां की पिटाई से नाराज दो बेटों ने की पिता की हत्या, कुएं में फेंका शव

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:00 AM (IST)

महाराष्ट्र के जालना में पारिवारिक विवाद के चलते दो बेटों ने अपने पिता की हत्या कर दी। नशे में धुत ...और पढ़ें

मां की पिटाई से नाराज बेटों ने पिता की हत्या की

मां की पिटाई से नाराज बेटों ने पिता की हत्या की

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के जालना जिले में पारिवारिक विवाद के चलते दो बेटों द्वारा अपने पिता की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने वाशिम जिले के निवासी राजू देवकर (48) की हत्या के आरोप में उनके बेटों सुनील देवकर (25) और अनिल देवकर (27) के खिलाफ केस दर्ज किया है।

नशे में पत्नी से की थी मारपीट

पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना 1 अक्तूबर की है जब नशे में धुत राजू ने अपनी पत्नी से मारपीट की। इसके खफा होकर सुनील ने पिता पर डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों भाई घायल पिता को इलाज के लिए छत्रपति संभाजीनगर के मेडिकल कॉलेज ले जाने लगे। रास्ते में पिता द्वारा गाली देने पर गुस्साए सुनील ने उनका गला दबा दिया।

सिंदखेड राजा पहुंचने तक राजू की मौत हो चुकी थी। गिरफ्तारी और पुलिस के डर से दोनों आरोपियों ने शव को वाघुल डोंगरगांव स्थित एक खेत के कुएं में फेंक दिया।

शुरुआत में दोनों ने ग्रामीणों को गुमराह करते हुए कहा कि उनके पिता कार से कूदकर भाग गए हैं। हालांकि, बाद में आरोपी अनिल ने इस घटना की जानकारी अपने तीसरे भाई सीताराम को दे दी। सीताराम की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुएं से शव बरामद किया।

पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की विस्तृत जांच रिसोड पुलिस को सौंप दी गई है।