विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ठाणे में 56 साल के व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाकर की 17.65 लाख की ठगी, पुलिसकर्मी समेत 7 पर केस दर्ज

Published: Sat, 05 Sep 2026 02:36 PM (IST)

महाराष्ट्र में 56 वर्षीय व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाकर सात लोगों ने 17.65 लाख रुपये ऐंठ लिए, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।

महाराष्ट्र में 56 साल के व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाया (प्रतीकात्मक फोटो)

महाराष्ट्र में 56 साल के व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाया (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. ठाणे में 56 वर्षीय व्यक्ति हनीट्रैप का शिकार।

  2. सात लोगों ने 17.65 लाख रुपये की ठगी की।

  3. आरोपियों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल, जांच जारी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के 56 साल के व्यक्ति को सात लोगों ने हनीट्रैप में फंसाया और उससे 17.65 लाख रुपये ऐंठ लिए। इन सात लोगों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था।

इस मामले में गुरुवार, 3 सितंबर को FIR दर्ज कराई गई। एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन संदिग्धों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।

सात लोगों ने मिलकर हनीट्रैप में फंसाया

पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि कल्याण में रहने वाले एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी को 28 वर्षीय एक महिला ने हनीट्रैप में फंसाया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।

महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस क्लिप का इस्तेमाल करते हुए पिछले तीन महीनों में शिकायतकर्ता से 17.65 लाख रुपये ऐंठे।

एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) (जबरन वसूली) के तहत दर्ज मामले में मुख्य आरोपी डोंबिवली निवासी सीमा जगताप, उसकी मां भारती शाम ठाकुर (55), उसके पति सुमित सिंह और तीन अन्य लोगों (जिनमें एक अज्ञात पुलिस कॉन्स्टेबल भी शामिल है) को आरोपी बताया गया है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: दही हांडी उत्सव के दौरान हादसा, पुणे में लोहे का ढांचा गिरने से महिला की मौत; मुंबई में 22 'गोविंदा' घायल