विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवी मुंबई में बम की धमकी निकली झूठी, नगर निगम मुख्यालय समेत चार इमारतों में ली गई तलाशी

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:38 PM (IST)

नवी मुंबई में चार प्रमुख इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी झूठी निकली और पुलिस अब ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही है।

नवी मुंबई में बम की धमकी निकली झूठी (फोटो-सोशल मीडिया)

नवी मुंबई में बम की धमकी निकली झूठी (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. नवी मुंबई में चार इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

  2. पुलिस और दमकल विभाग ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

  3. जांच में बम की धमकी झूठी साबित हुई, जांच जारी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नवी मुंबई की चार प्रमुख जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। धमकी के बाद एहतियात के तौर पर नवी मुंबई नगर निगम मुख्यालय, बेलापुर कोर्ट कॉम्प्लेक्स, सिडको भवन और कोंकण भवन को खाली कराया गया और गहन तलाशी अभियान चलाया गया।

हालांकि, जांच के बाद बम की धमकी झूठी साबित हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात ईमेल के जरिए इन चारों जगहों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही नवी मुंबई पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और परिसर को खाली करवाकर तलाशी ली।

अधिकारी के मुताबिक, चारों इमारतों और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की गई, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने धमकी को झूठा करार दिया और ईमेल भेजने वाले अज्ञात स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।