टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: 5 वीडियो में देखें हमलावारों ने कैसे बनाया निशाना?
मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी हुई, जिसमें उनका ड्राइवर घायल हो गया। टाइगर ने ...और पढ़ें
-1792430365344_m.webp)
टाइगर श्रॉफ की कार पर जुहू में गोलीबारी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर कुछ हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की। इस हमले में टाइगर श्रॉफ तो बाल-बाल बच गए, लेकिन हमले में उनका ड्राइवर घायल हो गया। गोलीबारी की इस घटना में एक और व्यक्ति भी घायल हुआ है। इस दौरान कुल सात राउंड गोलियां चलाई गईं।
जब टाइगर पर हमला हुआ उस समय वे फुटबॉल ग्राउंड से अपने घर लौट रहे थे। अब तक सामने आए वीडियो में हमले और उसके बाद के तनावपूर्ण पलों को देखा जा सकता है। इनमें यह भी दिख रहा है कि टाइगर श्रॉफ अपने घायल ड्राइवर की जगह खुद ड्राइवर सीट पर बैठ जाते हैं और कार चलाकर उसे अस्पताल ले जाते हैं।
यहां पांच वीडियो के जरिए इस हमले की पूरी घटना को दिखाया गया है, जिसमें गोलीबारी से पहले, उसके दौरान और उसके बाद के अहम पलों को कैद किया गया है।
टाइगर श्रॉफ जब पुष्पा नर्सी पार्क पहुंचे
टाइगर श्रॉफ शाम 7 बजे अपनी कार से मुंबई के जुहू इलाके में स्थित पुष्पा नर्सी पार्क पहुंचे। टाइगर आगे की सीट पर बैठे थे, लेकिन कार वे खुद नहीं चला रहे थे।
today (October 18, 2026). Around 7 pm, unidentified gunmen opened fire on Bollywood actor Tiger Shroff’s BMW near Pushpa Park in Juhu, Mumbai, as he was leaving after playing football. The Mumbai Police confirmed the incident. According to reports, three men arrived on a motorcycle, and two of them fired multiple rounds at the vehicle while the third waited on the bike. Afterwards, they fled. Shroff, who was in the car, was not injured by gunfire (though some accounts mention minor abrasions). His driver was hit in the left hand and is out of danger at Nanavati Hospital.
— T_CAS videos (@tecas2000) October 18, 2026
जब हमलावरों ने चलाई गोलियां
पार्क से निकलकर जब टाइगर घर की तरफ जा रहे थे उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उनकी कार पर गोलीबारी कर दी। हमलावरों ने कुल सात राउंड फायरिंग की।
मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार को मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने गोलीबारी की। हमलावरों ने कुल सात राउंड फायरिंग की। https://t.co/GuMvKS2wjR
— GARIMA SINGH (@azad_garima) October 19, 2026
गोलीबारी में ड्राइवर घायल
हमले में ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। गोलीबारी के कारण उसे अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ी, इसलिए वह गाड़ी से बाहर निकल आया।
Amazing presence of mind by tiger shroff , after shooting incident he Did not get out of the car , shifted the driver seat inside only .He knew that’s the safest place . https://t.co/J5ClqDpFE6
— Gurpreet Garry Walia (@garrywalia_) October 18, 2026
टाइगर श्रॉफ ने कमान संभाली
गोलीबारी के बाद, टाइगर श्रॉफ तुरंत कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे और खुद ड्राइव करके घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया।
गोलीबारी के टाइगर श्रॉफ घबराए नहीं. फ़ायरिंग में ड्राइवर के घायल होने के बाद टाइगर ने मोर्चा संभाला. टाइगर तुरंत ड्राइविंग सीट पर आए और कार लेकर मौके से निकल लिए. टाइगर की जगह शायद कोई दूसरा होता तो पैनिक हो जाता और ख़ुद भागने की सोचता. https://t.co/6fiBEY3q8a
— Priya singh (@priyarajputlive) October 18, 2026
घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया
हमले के बाद, टाइगर अपने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए खुद कार चलाते हुए देखे गए। गोलीबारी की इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
फायरिंग मे टाइगर और ड्रिवर् को गोली गली थी जिसका विडियो सामने आया है। जमीन पर खून पड़ा है, टाइगर खुद गाडी चला कर ड्रिवर् को हॉस्पिटल ले गए थे। https://t.co/9LA0onP7qr
— Raju shah (@iamshah0786) October 19, 2026
राजस्थान पुलिस ने उन्हें कोटा से तब गिरफ्तार किया, जब वे देश से बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि हमलावर नेपाल जाने की योजना बना रहे थे।
यह भी पढ़ें- पानीपत का है टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कराने वाला अनिल पंडित, पुजारी का बेटा कैसे बना बिश्नोई गैंग का शॉर्प शूटर?
