Move to Jagran APP

Pune Crime: पुणे सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपित गिरफ्तार; दो अन्य की तलाश जारी

महाराष्ट्र के पुणे के बोपदेव घर इलाके में कथित तौर पर एक 21 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों में से एक को गिरफ्तार किया है। पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को स्कैन किया गया और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Sat, 12 Oct 2024 05:57 AM (IST)
Hero Image
पुणे सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पीटीआई, पुणे। महाराष्ट्र में 21 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपितों में एक को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीन अक्टूबर की रात युवती अपने पुरुष मित्र के साथ बोपदेव घाट इलाके में गई थी, जहां तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दो संदिग्धों की तलाश जारी है।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए 700 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया

इस मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अपराधियों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए लगभग 700 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। इस सफलता के लिए उन्होंने पुलिस को बधाई दी।

अन्य दो संदिग्धों की तलाश जारी है

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आरोपितों को सख्त से सख्त सजा मिले। पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा, कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को स्कैन किया गया और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दो संदिग्धों की तलाश जारी है।

ये है मामला

महाराष्ट्र के पुणे के बोपदेव घर इलाके में कथित तौर पर एक 21 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Pune gang rape case) किया गया। तीन लोगों ने मिलकर लड़की को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने जानकारी दी कि लड़की अपने दोस्त को साथ उस इलाके में गई थी। देर रात सुनसान जगह पर तीनों ने लड़की और उसके दोस्त को पकड़ लिया।

लड़की के दोस्त को पीटा

बदमाशों ने लड़की के दोस्त की पिटाई की। फिर तीनों ने मिलकर लड़की के साथ दुष्कर्म किए। पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,"प्रारंभिक विवरण के अनुसार, महिला और उसका पुरुष मित्र गुरुवार देर रात बोपदेव घर इलाके में गए थे, जहां तीन अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।" पुलिस ने आगे बताया कि तीनों आरोपी ने मिलकर लड़की के दोस्त पर भी हमला किया।

सूरत सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपित गिरफ्तार

सूरत में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीसरे आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि आठ अक्टूबर की रात सूरत के मंगरोल तालुका के अंतर्गत मोटा बोरसारा गांव के पास 17 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद फरार राजू विश्वकर्मा को अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। उसके दो साथी पहले पकड़े गए थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।