विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुणे: जॉगिंग कर रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर को तेज रफ्तार कार ने कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:25 AM (GMT+05:30)

पुणे में जॉगिंग कर रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर वीरेंद्र द्विवेदी की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो ...और पढ़ें

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को तेज रफ्तार कार ने कुचला(फोटो: सोशल मीडिया)

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को तेज रफ्तार कार ने कुचला(फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुणे में जॉगिंग करने निकले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र द्विवेदी के रूप में हुई है।

यह हादसा पाषाण-बावधन रोड पर उस समय हुआ जब वीरेंद्र जॉगिंग कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के तुरंत बाद घायल वीरेंद्र को उसी कार से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनके प्रयास विफल रहे और इंजीनियर ने दम तोड़ दिया।

निजी कंपनी के नाम रजिस्टर्ड है कार

पुलिस ने बताया कि जिस कार से यह हादसा हुआ है, वह पुणे की ही एक निजी कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। हादसे के सही कारणों और वाहन की गति का सटीक पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल और आसपास की सड़कों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

ड्राइवर की पहचान के लिए होगी पूछताछ

कार चलाने वाले की पहचान करने और उसकी जिम्मेदारी तय करने के लिए पुलिस उस कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी, जिसके नाम पर यह कार रजिस्टर्ड है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा, दिवाली व छठ पर भागलपुर से एक दर्जन ट्रेनें; दिल्ली, पुणे, मुंबई, मालदा, सूरत, बेंगलुरु, हरिद्वार रूट शामिल

यह भी पढ़ें- 'शराब पीने वाला हर शख्स उपद्रवी नहीं होता', पुणे में शराबबंदी पर HC की फटकार