Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AI के दबदबे में भी डॉक्टर, टीचर, वकील और कारीगरों की नौकरी रहेगी सुरक्षित, हॉस्पिटैलिटी में भी एआई नहीं हो पाएगा हावी

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 02:55 PM (IST)

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आने के बाद भी कई ऐसे सेक्टर हैं जिसमें इसका असर हमेशा ही कम देखने को मिलेगा। आप इन क्षेत्रों में महारत हासिल करके अपने ...और पढ़ें

    AI के आने के बाद इन क्षेत्रों में नौकरी रहेगी सुरक्षित।

    AI के आने के बाद इन क्षेत्रों में नौकरी रहेगी सुरक्षित।

    HighLights

    1. कई सेक्टरों में एआई आने के बाद भी कम नहीं होंगी जॉब्स।

    2. भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कुछ क्षेत्रों की डिटेल इस पेज से कर सकते हैं चेक।

    करियर डेस्क, नई दिल्ली। AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने के बाद से ही विशेषज्ञों एवं नौकरी पेशा लोग विभिन्न सेक्टरों में जॉब्स कम होने का अंदेशा जता रहे हैं। वर्तमान समय में ऐसा देखने को भी मिल रहा है कि एआई के चलते कई क्षेत्रों में लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। लेकिन अभी भी AI के बढ़ते दबदबे के बीच कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां एआई कितनी भी तरक्की कर ले इनकी नौकरी सुरक्षित रहेगी। हम आपको ऐसे ही कुछ क्षेत्रों की जानकारी दे रहे हैं जिनमें आप महारथ हासिल करके नौकरी सुरक्षित रख सकते हैं।

    डॉक्टर के पेशे पर AI की आंच नहीं

    एआई चाहे अभी और भी तरक्की कर ले लेकिन डॉक्टर्स और नर्स का राजमर्रा का काम नहीं कर सकता है। ऐसे में डॉक्टर बनना आने वाले समय के लिए भी सही है। हालांकि, इस क्षेत्र में ऑफिस वर्क, दवाइयों और कॉल से रिलेटेड काम एआई से प्रभावित हो सकते हैं।

    एजुकेशन क्षेत्र

    वर्तमान में पढ़ने-पढ़ाने के लिए एआई का काफी इस्तेमाल हो रहा है लेकिन फिर भी एजुकेशन सेक्टर में एआई से नौकरियां न के बराबर प्रभावित होंगी। बच्चों को संभालने, मौलिक और व्यावसायिक ज्ञान देने के लिए टीचर्स की हमेशा ही जरूरत पड़ेगी।

    हॉस्पिटैलिटी

    होटल इंडस्ट्री में भी एआई का इस्तेमाल केवल ईमेल और ऑफिस वर्क तक ही सीमित रह सकता है। मेहमानों का स्वागत और सेवा के लिए लोगों की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा खाना बनाने के लिए शेफ का काम हमेशा रहेगा। इसलिए इस क्षेत्र में आगे करियर बनाना भविष्य के लिए लिहाज से सही माना जा सकता है।

    खबरें और भी

    कारीगरों की नौकरी भी AI से रहेगी सुरक्षित

    वर्तमान समय में कंस्ट्रक्शन सहित अन्य कारीगरी के कामों में AI से लैस मशीनों का उपयोग हो रहा है लेकिन फिर भी इस क्षेत्र में राजमिस्त्री, बढ़ई सहित अन्य लोगों की मांग हमेशा बनी रहेगी। इस क्षेत्र में एआई की और भी तरक्की के बावजूद नौकरी की कमी देखने को नहीं मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- पायलट बनने के लिए क्या है एलिजिबिलिटी, ट्रेनिंग खर्च के बाद कितनी मिलेगी सैलरी, जानें सबकुछ