CUET UG की परीक्षा में देविना गहलोत ने 3 विषयों में हासिल किए पूरे अंक, यहां पढ़ें टॉपर का सक्सेस मंत्र
एनटीए ने सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल CUET UG की परीक्षा में देविना गहलोत ने टॉप किया है। इसके साथ ही सक्षम गोयल ने दूसरा और ...और पढ़ें

यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
सक्षम गोयल ने हासिल किया दूसरा स्थान।
उदित चतुर्वेदी ने हासिल किया तीसरा स्थान।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की ओर से CUET UG Result 2026 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में पास हुए छात्र अब देश की 244 यूनिवर्सिटी में स्नातक कोर्स के लिए दाखिला ले सकेंगे। बता दें, इस साल परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले सालों की तुलना में काफी ज्यादा अच्छा रहा है। एक ही विषय में 100 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 3,417 है।
इसके अलावा, इस साल सीयूईटी यूजी की परीक्षा में 17 साल की छात्र देविना गहलोत ने टॉप किया है। उन्होंने तीन विषयों में पूरे 100 अंक प्राप्त किए हैं।
5 में से 3 विषयों में पूरे अंक
सीयूईटी यूजी की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाली देविना गहलोत ने अपने 5 विषयों में से 3 विषयों में पूरे 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। उन्हें इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस और साइकोलॉजी में पूरे 100 अंक मिले हैं। इस तरह उन्होंने परीक्षा में कुल 1232.19 स्कोर प्राप्त किए हैं।
पत्रकारिता में रुचि
सीयूईटी यूजी की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाली देविना गहलोत को पत्रकारिता में रुचि है। परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने कहा कि वह इंग्लिश ऑनर्स में पढ़ाई करना चाहती हैं। उन्हें साहित्य और लिखने में भी विशेष रुचि हैं। देविना सेंट स्टीफंस या हिंदू कॉलेज में दाखिला लेना चाहती हैं। बता दें, देविना गहलोत बीजेपी के एमएलए कैलाश गहलोत की बेटी है। उन्होंने अंग्रेजी में 99.99 प्रतिशत और फाइन आर्ट्स में 99.91 स्कोर प्राप्त किए हैं। साथ ही कक्षा 12वीं में उन्होंने कुल 99 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
परीक्षा में सफलता का मंत्र
परीक्षा में टॉप करने के बाद देविना ने बताया कि उन्होंने NCERT की किताबों से अच्छे से पढ़ाई की और एक ही स्टडी प्लान को नियमित फॉलो किया। उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा के दौरान मानसिक शांति मुझे मेरे माता-पिता से मिली। जिन्होंने मुझ पर परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दबाव नहीं डाला। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शिक्षक बेहद ही खुश हैं।