Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपको भी पढ़ा हुआ ज्यादा समय तक याद नहीं रहता? पढ़ाई के लिए अपनाएं ये 5 स्टडी टेक्निक

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 05:29 PM (IST)

    अगर आपको भी पढ़ा हुआ ज्यादा समय तक याद नहीं रहता है, तो SQ3R, PQ4R और फेमैन जैसी स्टडी टेक्निक आपके लिए उपयोगी हो सकती है। ...और पढ़ें

    Study Techniques: यहां पढ़ें पूरी जानकारी।

    Study Techniques: यहां पढ़ें पूरी जानकारी।


    HighLights

    1. SQ3R टेक्निक विषय को गहराई से समझने में कारगर।

    2. स्पेस्ड टेक्निक से जानकारी को लंबे समय तक याद रखें।

    करियर डेस्क, नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को विषयों की अवधारणा एवं तथ्यों को परीक्षा तक याद रखने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी कितने भी अच्छे तरीके से क्यों न कर लें। लेकिन तथ्यों एवं अवधारणा को ज्यादा लंबे समय तक याद नहीं रख पाते हैं।

    ऐसे में अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और विषयों को लंबे समय तक याद नहीं रख पाते हैं, तो आज इस लेख के जरिये हम आपको 5 ऐसी स्टडी टेक्निक के बारे में बताएंगे। जो आपके पढ़ाई करने के अनुभव बेहतर बनाने के साथ-साथ जानकारी को ज्यादा लंबे समय तक याद रखने में मदद कर सकती है। 

    SQ3R टेक्निक

    विषय को समझने एवं तथ्यों को याद रखने के लिए SQ3R टेक्निक सबसे बेहतरीन टेक्निक में से एक है। इसके लिए आप जिस भी अध्याय को पढ़ने वाले हैं। पहले उसे सरसरी नजर से पढ़ लें। अब अध्याय के विषयवस्तु के आधार पर कुछ प्रश्न तैयार करें। इसके बाद अध्याय को पढ़ना शुरू करें और अपने द्वारा बनाएं गए प्रश्नों के उत्तर खोजें। अंत में अध्याय पूरा करने के बाद एक बार दोबारा पूरे चैप्टर का रिव्यू करें और अपने द्वारा बनाए गए प्रश्नों पर दोबारा विचार करें।

    स्पेस्ड टेक्निक

    विषयों को लंबे समय तक याद रखने के लिए ये टेक्निक भी बेहद ही कारगर है। इस टेक्निक का उपयोग करने के लिए कक्षा में पढ़ाए गए विषयों को ध्यान से समझे। दूसरे दिन रिवीजन करें। तीसरे दिन दोबारा रिवीजन करें। अब एक हफ्ते और दो हफ्ते के अंतराल के बाद विषय को दोहराएं रहें।

    खबरें और भी

    PQ4R मेथड

    इस विधि का उपयोग करने के लिए सबसे पहले विषय के शीर्षक और उपशीर्षक को पढ़ें। इसके बाद पाठ पढ़ने से पहले प्रश्नों की एक लिस्ट तैयार करें। जैसे इस विषय में आपको क्या सीखने की जरूरत है। इसके बाद आपने अध्याय में जो भी पढ़ा है। अंत में उसका शीर्षक लिखें और रिविजन करें।

    फेमैन टेक्निक

    फेमैन टेक्निक किसी अवधारणा या विषय को आसान भाषा में समझने की सबसे बेहतरीन टेक्निक है। इसके लिए पहले किसी जानकारी को पढ़ें। अब इसे किसी दूसरे व्यक्ति को आसान भाषा में समझाएं। इसके बाद आपने जो भी इस विषय के बारे में पढ़ा या लिखा है। उसकी समीक्षा करें और जहां आप गलत हैं। उस जानकारी को फिर से पढ़ें।

    माइंड मैपिंग टेक्निक

    पढ़ाई के लिए माइंड मैपिंग टेक्निक छात्रों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इसके लिए एक खाली कागज लें और पेज के सेंटर पर अपने विषय का नाम लिखें। इसके बाद विषय से संबंधित अपने विचारों को पाठ से जोड़े और उसे पेज पर लिखें। अब विषय के महत्वपूर्ण बिंदुओं को अलग-अलग कलर से लिखें। आप चाहे तो विषय को बेहतर ढंग से समझने के लिए चित्र भी बना सकते हैं। इसके बाद समय-समय पर इसका रिवीजन करते रहें।

     

    यह भी पढ़ें: NEET UG 2026: एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए नहीं मिला AIIMS? यहां देखें देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज की लिस्ट