विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Success Story: इंडिया पोस्ट में नौकरी छोड़ी, भाई ने दिया साथ, तीसरे अटेम्प्ट में UPSC क्रैक कर IPS बने बीरदेव डोणे

Updated: Tue, 28 Jul 2026 06:36 PM (GMT+05:30)

भेड़-बकरियां चराने वाले एक साधारण चरवाहे परिवार के बीरदेव डोणे ने इंडिया पोस्ट की नौकरी छोड़ गांव के स्कूल में पढ़ाई की और 2024 की परीक्षा में पास होकर IPS बनने का सपना पूरा किया।

IPS Birdev Done

IPS Birdev Done

HighLights

  1. भेड़-बकरियां चराने वाले साधारण परिवार के बेटे ने क्रैक किया UPSC

  2. 2 बार मिली असफलता से सीख लेकर तीसरे अटेम्प्ट में किया UPSC क्रैक।

करियर डेस्क, नई दिल्ली। अगर सपने सच्चे हैं और उनको पाने के लिए आपके अंदर निष्ठा और समर्पण हो तो विकट परिस्थितियां भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकतीं। ऐसा ही कर दिखाया महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कागल तहसील के एक गांव के बहुत ही होनहार बीरदेव सिद्धापा डोणे ने। बेहद साधारण और चरवाहे परिवार के बीरदेव ने कठिन परिस्थितियों को दोष न देकर मेहनत और समपर्ण से IPS बनने तक का सफर पूरा किया।

बचपन से पढ़ाई में रहे होनहार

बीरदेव डोणे बचपन से ही पढ़ाई में तेज और होनहार रहे हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं में मुरगुड केंद्र से परीक्षा दी जिसमें उन्होंने 96 फीसदी अंक हासिल किये वहीं 12वीं में भी उन्होंने 89 प्रतिशत अंक हासिल किये। 12वीं के बाद उन्होंने पुणे स्थित COEP से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक डिग्री हासिल की।
बीरदेव डोणे के पास पढ़ने के लिए अच्छी जगह और कोचिंग सेंटर्स नहीं थे। लेकिन, फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। घर में सुविधा न होने के चलते वे गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई करते थे।

बीटेक के बाद इंडिया पोस्ट में की नौकरी

बीटेक करने के बाद उन्होंने इंडिया पोस्ट में नौकरी ज्वाइन कर ली लेकिन उनका मन इसमें नहीं लगा। 2021 में उन्होंने इस नौकरी को छोड़कर पूरी तरह से यूपीएससी पर फोकस किया। नौकरी छोड़ने के बाद उनके भाई वासुदेव डोणे ने उनकी मदद की।

2 बार असफलता के बाद चखा सफलता का स्वाद

बीरदेव पहले दो चरणों में इस परीक्षा को कुछ अंकों से पास करने से चूक गए। पहली बार उन्होंने 2022 में परीक्षा दी लेकिन वे सफलता हासिल करने से 30 अंक दूर रह गए वहीं दूसरी बार 2023 में परीक्षा देने पर वे मात्र 3 अंक पीछे छूट गए। लेकिन, उन्होंने इससे हार न मानकर अपनी तैयारी जारी रखी और अंत में तीसरी बार 2024 में परीक्षा दी जिसमें उन्होंने 551वीं रैंक पाकर IPS बनने का सपना पूरा किया।

भेड़-बकरियां चराने के दौरान मिली खुशी की खबर

जब यूपीएससी 2024 का रिजल्ट निकला उस दौरान वे मैदान में भेड़-बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान उनके एक दोस्त ने उनको फोन करके बताया कि उन्होंने यूपीएससी क्रैक कर लिया है। इसके बाद उनके परिवार व आस-पास खुशी की लहर दौड़ गई।