NEET UG 2026: एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए नहीं मिला AIIMS? यहां देखें देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज की लिस्ट
जिन छात्रों ने NEET UG की परीक्षा पास कर ली है और अब एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं। उन छात्रों के लिए यहा ...और पढ़ें

यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
मेडिकल छात्रों के लिए एम्स दिल्ली पहली पसंद।
PGIMER चंडीगढ़ भी है एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए बेहतरीन कॉलेज।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। देश में हर साल लाखों छात्र एनटीए द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी NEET UG की परीक्षा में शामिल होते हैं, ताकि वे परीक्षा को पास करके MBBS की पढ़ाई पूरी कर सकें। साथ ही नीट यूजी की परीक्षा पास करने वाले हर एस्पिरेंट्स का ख्वाब होता है कि वे एमबीबीएस की पढ़ाई एम्स मेडिकल कॉलेज से ही पूरी करें।लेकिन सीमित सीटें होने के कारण कुछ छात्रों के लिए यह सपना एकमात्र सपना ही बनकर रह जाता है।
ऐसे में अगर आपने भी नीट यूजी परीक्षा पास कर ली है और डॉक्टर बनने के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आज इस लेख के जरिये हम आपको NIRF Ranking-2025 के टॉप-10 मेडिकल कॉलेज के बारे में बताएंगे। इस लिस्ट की मदद से आप अपने लिए बेहतरीन कॉलेज का चयन कर सकते हैं।
एम्स दिल्ली
देश में MBBS की पढ़ाई के लिए AIIMS Delhi छात्रों की पहली पसंद है। नीट परीक्षा में अच्छी रैंक लाने वाले हर छात्र एम्स दिल्ली में दाखिला लेना चाहते हैं। एम्स दिल्ली को NIRF Ranking-2025 में पहला स्थान मिला हुआ है। वहीं अगर स्कोर की बात की जाए तो इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी और किफायती फीस के लिए एम्स दिल्ली को कुल 91.80 स्कोर प्राप्त हुआ है।
PGIMER चंडीगढ़
अगर आपको एम्स दिल्ली में दाखिला नहीं मिल पा रहा है, तो आप पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च यानी PGIMER चंडीगढ़ से भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर सकते हैं। इस कॉलेज को NIRF रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला हुआ है। एम्स दिल्ली के बाद PGIMER चंडीगढ़ मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए एक ड्रीम कॉलेज है।
खबरें और भी
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज
एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज यानी CMC भी एक बेहतरीन ड्रीम डेस्टिनेशन है। यह कॉलेज तमिलनाडू में स्थित हैं और एनआईआरएफ रैंकिंग में इसे तीसरा स्थान मिला है। इसके साथ ही संस्थान को ओवरऑल स्कोर 76.48 मिला है।

जिपमेर (JIPMER), पुडुचेरी
जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च JIPMER भी मेडिकल की पढ़ाई के लिए एक सर्वश्रेष्ठ संस्थान है। एनआईआरएफ रैंकिग में संस्थान को चौथा स्थान मिला है। इसके साथ ही JIPMER को कुल 73.30 स्कोर प्राप्त हुआ है। जेआईपीएमईआर क्रेंद सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस संस्थान को एमबीबीएस की पढ़ाई के साथ-साथ बीडीएस की पढ़ाई के लिए भी सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसके अलावा, मेडिकल कॉलेजों में JIPMER कम फीस के लिए भी प्रसिद्ध है।
एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ
संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी (SGPGIMS), लखनऊ को एनआईआरएफ मेडिकल लिस्ट में 5वां स्थान मिला है। इसके साथ ही इसे ओवरऑल स्कोर 70.09 मिला है। यह संस्थान पूरे देश में सुपर-स्पेशियलिटी और ट्रांसप्लांट मेडिसिन के लिए जाना जाता है। जिन छात्रों ने नीट परीक्षा पास कर ली है। वे SGPGIMS को मेडिकल कॉलेज की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज
| कॉलेज का नाम | शहर | रैंक |
| बनारस हिंदू विश्वविद्यालय | वाराणसी | 6 |
| राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान | बैंगलोर | 7 |
| किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी | लखनऊ | 8 |
| अमृता विश्व विद्यापीठम | कोयंबटूर | 9 |
| कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज | मणिपाल | 10 |
यह भी पढ़ें: ShakthiSAT मिशन के लिए 108 देशों की लड़कियों को पछाड़कर कारपेंटर की बेटी ने रचा इतिहास, चंद्र मिशन में लेंगी हिस्सा