PM YASASVI SCHOLARSHIP 2026: पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप से कक्षा 9 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को मिलेगी आर्थिक मदद, पात्रता और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक
कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए PM-YASASVI SCHOLARSHIP 2026 की शुरुआत की गई है। इसमें 30 प्रतिशत सीट छात्राओं के लिए रिजर्व की गई है।

PM YASASVI SCHOLARSHIP 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप।
एनएसपी पोर्टल पर करें स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर होनहार छात्रों के लिए PM-YASASVI SCHOLARSHIP 2026 की शुरुआत की गई है। स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता मुहैया करवाना है। पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से OBC/EBC/DNT कैटेगरी के छात्रों के लिए शुरू की गई है।
इस स्कॉलरशिप के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी कैटेगरी के छात्र हैं और इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो भारत सरकार यह पहल आपके लिए मददगार हो सकती है।
क्या है पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप भारत सरकार के अंतर्गत सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से प्रदान की जाती है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य ऐसे छात्रों की मदद करना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर है। स्कॉलरशिप के जरिये छात्रों ट्यूशन फीस से लेकर किताबें, स्टेशनरी एवं अन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
- पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप के लिए कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र अप्लाई कर सकते हैं।
- उम्मीदवार ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी कैटेगरी से संबंधित होना चाहिए।
- आवेदन करने के लिए छात्रों के अभिभावक की वार्षिक पारिवारिक आयु 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- 30 प्रतिशत सीट छात्राओं के लिए आरक्षित की गई है।
- 5 प्रतिशत सीट दिव्यांग छात्रों के लिए आरक्षित है।
कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप के तहत चयनित किए गए छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को प्रति वर्ष 75,000 रुपये की स्कॉलरशिप और कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्रों को प्रति वर्ष 1,25,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
कहां और कैसे करें आवेदन
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में छात्रों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से PM-YASASVI SCHOLARSHIP के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर जाकर सबसे पहले ओटीआर करें।
- इसके बाद PM-YASASVI SCHOLARSHIP लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए, जो इस प्रकार है।
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
- आय प्रमाण-पत्र
- जाति प्रमाण-पत्र
- विकलांगता प्रमाण -त्र
- बैंक की डिटेल
यह भी पढ़ें: NEET UG 2026: एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए नहीं मिला AIIMS? यहां देखें देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज की लिस्ट
