विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Success Story: 2 बार BPSC के बाद पहले ही प्रयास में UPSC किया क्रैक, 9 घंटे प्राइवेट जॉब के साथ पढ़ाई कर IAS बनीं श्वेता

Updated: Wed, 29 Jul 2026 05:31 PM (IST)

बिहार की श्वेता भारती ने प्राइवेट जॉब के साथ दो बार BPSC क्रैक करने के बाद यूपीएससी को भी क्रैक किया। तैयारी के लिए उन्होंने सोशल मीडिया यहां तक कि व्हाट्सएप ग्रुप्स से भी दूरी बना के रखी।

IAS Shweta Bharti

IAS Shweta Bharti

HighLights

  1. IAS श्वेता ने यूपीएससी से पहले दो बार पास की बीपीएससी की परीक्षा।

  2. 9 घंटे की प्राइवेट जॉब के बाद भी पहले ही प्रयास में यूपीएससी भी किया क्रैक।

करियर डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में प्राइवेट जॉब करने वालों के पास एक बेहतरीन बहाना होता है कि जॉब के साथ सरकारी नौकरी की तैयारी करना बेहद ही कठिन है। लेकिन, इसी को लगन और मेहनत से बिहार की श्वेता भारती ने झूठा साबित कर दिया। श्वेता ने 9 घंटे की प्राइवेट जॉब के साथ UPSC अपने पहले ही प्रयास में क्रैक कर लिया और IAS बन गईं। श्वेता भारती को वर्ष 2021 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 356 प्राप्त हुई थी।

UPSC से पहले दो बार BPSC भी कर चुकी क्रैक

लोगों को प्राइवेट जॉब के साथ एक नौकरी की तैयारी करना मुश्किल नजर आता है लेकिन श्वेता भारती ने UPSC से पहले दो बार BPSC की परीक्षा भी पास की। बीपीएससी 64th परीक्षा पास करने के बाद उन्हें सामाजिक सुरक्षा विभाग में उप-निदेशक का पद मिला लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद उन्होंने दोबारा 65th परीक्षा में भाग लिया और से भी क्रैक कर लिया। इस बार उन्हें शिक्षा विभाग में पदाधिकारी (DPO) का पद मिला जिसे उन्हें स्वीकार कर लिया।

बीटेक के बाद विप्रो में की प्राइवेट जॉब

श्वेता भारती शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी रहीं हैं। उन्होंने ईशान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की।

इसके बाद उन्होंने विप्रो में प्राइवेट जॉब कर ली। लेकिन, जॉब के साथ उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। दिन में 9 घंटे की जॉब के बाद वे रात में यूपीएससी की पढ़ाई करती थीं। उन्होंने इसे अच्छे से मैनेज किया और पहले ही अटेम्प्ट में यूपीएससी क्रैक भी कर लिया।

Success Story: इंडिया पोस्ट में नौकरी छोड़ी, भाई ने दिया साथ, तीसरे अटेम्प्ट में UPSC क्रैक कर IPS बने बीरदेव डोणे

तैयारी के लिए सोशल मीडिया और व्हाट्सएप को भी कह दिया अलविदा

श्वेता ने अपनी जर्नी शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने तैयारी करने के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरी बना ली थी। इसके साथ ही उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप से भी दूरी बनाकर पूरी लगन से तैयारी को जारी रखा जिसका फल उन्हें पहली ही बार में मिल गया।