विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sainik School Admission 2027: सैनिक स्कूल में क्लास 6 और 9 के लिए एडमिशन स्टार्ट, यहां देखें एग्जाम पैटर्न व अन्य डिटेल

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:49 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 10:14 AM (IST)

सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 के लिए AISSEE 2027 Registration शुरू हो गए हैं। अभिभावक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Sainik School Admission 2027: यहां देखें पूरी डिटेल।

Sainik School Admission 2027: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. सैनिक स्कूल में दाखिला शुरू।

  2. 02 दिसंबर तक आवेदन करने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA की ओर से अखिल भारतीय सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। जो अभिभावक अपने बच्चे का दाखिला कक्षा 6 और 9 में करवाना चाहते हैं। वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक AISSEE 2027 Registration के लिए 02 दिसंबर से आवेदन कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से अखिल भारतीय सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 31 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। कक्षा 6 की परीक्षा में उम्मीदवारों से भाषा, गणित, इंटेलिजेंस और सामान्य ज्ञान विषय से 300 अंकों के 125 सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही कक्षा 9 की परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित, इंटेलिजेंस, अंग्रेजी, सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय से 400 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। कक्षा 6 की परीक्षा 5 दोपहर 2 बजे से लेकर 4.30 बजे तक और कक्षा 9 के लिए परीक्षा दोपहर 4 बजे से लेकर 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

Sainik School Admission 2027 Notification

रजिस्ट्रेशन फीस

इस प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभिभावकों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। अनारक्षित छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये और आरक्षित छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 700 रुपये निर्धारित है।

Sainik School Admission Form 2027

कैसे करें घर बैठे रजिस्ट्रेशन

सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अभिभावक यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद AISSEE-2027 Application Form लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें- CBSE 10th 12th Exam Date 2027: क्या दिवाली से पहले आ जाएगी सीबीएसई डेट शीट? टाइम टेबल को लेकर ये है अनुमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।