BPSC TRE 4: माइनस मार्किंग और एकल परीक्षा में क्या होगा बदलाव? आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
बिहार में शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4) और 70वीं सिविल परीक्षा को लेकर राज्य में आंदोलन हो रहा है। इसी को देखते हुए आज डेढ़ बजे आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है जिसमें छात्रों की मांगो पर जानकारी मिलेगी।

BPSC TRE 4 भर्ती में हो सकता है बदलाव।
HighLights
बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने से पहले बदलाव की आहट।
आज बीपीएससी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा आयोजित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) और 70वीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर आंदोलन को लेकर बीपीएससी यानी की बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आज दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। उम्मीद की जा रही है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार टीआरई भर्ती और 70वीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर बदलाव किये जा सकते हैं।
माइनस मार्किंग और एकल परीक्षा में बदलाव संभव
विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से BPSC TRE 4 Vacancy के लिए इस बार की गई माइनस मार्किंग में बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ ही इस बार प्री और मेंस एग्जाम करवाने का निर्णय भी लिया गया था जिसमें भी बदलाव संभव है।
छात्रों की ये हैं मांगे
बिहार में छात्र लगातार बीपीएससी टीआरई भर्ती में परीक्षा को एकल करने और माइनस मार्किंग खत्म करने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसके साथ ही छात्र बिहार 70वीं परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप भी लगा रहे हैं और इसको रद करने की मांग कर रहे हैं। इसके चलते छात्रों ने बिहार बंद भी रखा था। इसके व्यापक असर को देखते हुए आयोग आज डेढ़ बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है।
शिक्षक भर्ती में होना है शामिल तो STET के लिए कर लें आवेदन
ऐसे छात्र जो शिक्षक बनना चाहते हैं और अभी तक CTET या STET पास नहीं की है उनके लिए भर्ती में शामिल होने का सुनहरा मौका है। बीपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जो अभ्यर्थी एसटीईटी एग्जाम में भाग लेंगे वे टीचर भर्ती में भी शामिल होने के लिए योग्य रहेंगे।
1 सितंबर से शुरू होने हैं आवेदन
बीपीएससी टीआरई भर्ती के लिए आवेदन लेकर 30 सितंबर 2026 तक लिए जायेंगे। बिहार सरकार की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती के जरिये कुल 32388 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के लिए 3847 पद, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8563 पद, कक्षा 9 से लेकर 10 तक के लिए 3877 और कक्षा 11 से 12वीं के लिए के लिए सबसे ज्यादा 16101 पद रिक्त हैं।
