विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSF Answer Key 2026 OUT: एएसआई स्टेनोग्राफर और हेड कॉन्स्टेबल प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

Published: Thu, 10 Sep 2026 02:41 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2026 02:58 PM (IST)

बीएसएफ की ओर से एएसआई स्टेनोग्राफर और हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

BSF HCM & ASI Steno Answer Key 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

BSF HCM & ASI Steno Answer Key 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. बीएसएफ ने जारी की प्रोविजनल आंसर-की।

  2. रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स BSF की ओर से असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर (ASI) और हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार BSF HCM & ASI Steno 2026 की परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों का मिलान करने के लिए आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे BSF की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर BSF HCM & ASI Steno Answer Key 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

इन स्टेप्स से करें आंसर-की डाउनलोड

बीएसएफ ने एएसआई स्टेनोग्राफर और हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद BSF HCM & ASI Steno Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
bsf

 

इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 12 सितंबर तक का समय दिया गया है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आपत्ति अवश्य दर्ज कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा और 12 सितंबर के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

इस दिन हुई थी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन 01 से लेकर 03 सितंबर, 2026 के बीच किया गया था। इस परीक्षा के जरिये कुल 1752 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें एएसआई स्टेनोग्राफर के लिए कुल 256 पद और एचसी मिनिस्ट्रीयल के लिए कुल 1496 पद आरक्षित किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: SSC GD Result 2026 Live: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद, PET-PST एग्जाम के लिए यहां देखें जरूरी नियम