CBSE Board Exams 2027: बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्र रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड कर लें चेक, त्रुटि होने पर ऐसे करें सुधार
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन डाटा को अच्छे से चेक कर लें। अगर कोई त्रुटि ...और पढ़ें

CBSE Board Exams 2027
HighLights
सीबीएसई रजिस्ट्रेशन फॉर्म को स्टूडेंट्स अच्छे से कर लें चेक।
किसी प्रकार की त्रुटि होने पर स्कूल से करें संपर्क।
एडमिट कार्ड जारी होने पर दोबारा करें डाटा का मिलान।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में प्रतिवर्ष 40 से 50 लाख के बीच स्टूडेंट्स भाग लेते हैं। इतनी बड़ी संख्या होने पर कई स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड डाटा में गलती हो जाती है जिसके बाद उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छात्रों सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले ही अपने स्कूलों से अपनी जानकारी की जांच कर लेनी चाहिए।
जांच के लिए क्या हैं महत्वपूर्ण बिंदु
- नाम और जन्म तिथि
- माता-पिता के नाम: छात्रों को अपने स्कूल रिकॉर्ड में अपने माता-पिता के नामों की स्पेलिंग चेक कर लेनी चाहिए। अगर जानकारी संबंधित दस्तावेजों से मेल नहीं खाती है, तो उन्हें स्कूल को सूचित करना चाहिए और सुधार की प्रक्रिया के बारे में पूछना चाहिए।
- रजिस्टर्ड विषय और विषय कोड: कक्षा 10 और 12 के छात्रों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनके सभी विषय सही ढंग से दर्ज किए गए हैं। कक्षा 10 के छात्रों को विशेष रूप से इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि उन्होंने 'मैथमेटिक्स बेसिक' या 'मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड' में से किसे चुना है।
- रजिस्ट्रेशन संबंधी विवरण: छात्रों को अपने स्कूल से कहना चाहिए कि वे पंजीकरण के समय दी गई जानकारी की पुष्टि (वेरिफिकेशन) कर लें। इन विवरणों की समय रहते जांच करने से परीक्षा प्रक्रिया के आगे बढ़ने से पहले ही गलतियों का पता लगाया जा सकता है।
- एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी: जैसे ही सीबीएसई द्वारा एडमिट कार्ड जारी किये जाएं, छात्रों को अपना नाम, जन्म तिथि, विषय और परीक्षा से जुड़े अन्य विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए। यदि उन्हें कोई गलती मिलती है, तो उन्हें सुधारने के लिए तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए।
गलती होने पर स्कूल में करें संपर्क
छात्रों को किसी भी तरह की त्रुटि के बारे में पता चलता है तो उन्हें जल्द से जल्द अपने स्कूल को सूचित करना चाहिए, क्योंकि 'लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स' (LOC) जमा हो जाने के बाद विषयों में बदलाव करना सीमित या असंभव हो सकता है।
बोर्ड डेट शीट इसी सपाह हो सकती है जारी
विभिन्न रिपोर्ट्स और पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें तो उम्मीद की जा रही है कि इस सप्ताह में सीबीएसई द्वारा बोर्ड एग्जाम के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया जायेगा। बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत फरवरी 2027 माह से होगी।
