निशुल्क शिक्षा के लिए "बिहार विद्या साथी" App लॉन्च, 24 घंटे 75 हजार टीचर्स का मिलेगा लाइव सपोर्ट, पढ़ें डिटेल
बिहार राज्य में Bihar Vidya Saathi एप को लॉन्च किया गया है। इसके तहत स्टूडेंट्स 9 से लेकर 12वीं तक एवं जेईई और नीट की फ्री पढ़ाई कर सकेंगे। इसमें 75 हजार टीचर्स लाइव डाउट क्लियर करवाने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Bihar Vidya Saathi
HighLights
बिहार राज्य में विद्या साथी एप लॉन्च।
फ्री में लाइव टीचर्स की मदद से होगी 9 से लेकर 12वीं और जेईई-नीट की पढ़ाई।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार राज्य के स्कूली छात्रों के साथ ही JEE और NEET की तैयारियों में लगे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बिहार राज्य सरकार की ओर से "Bihar Vidya Saathi" एप को लॉन्च किया गया है। यह एप AI आधारित है जो राज्य के करीब 3 लाख विद्यार्थियों को 24×7 निःशुल्क लाइव शिक्षा और वन-टू-वन ट्यूटर सपोर्ट प्रदान करेगा। विद्यार्थियों को अपनी पसंद के शिक्षक से पढ़ने, पाठ से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान और अनलिमिटेड लर्निंग की सुविधा एप पर उपलब्ध होगी।
75 हजार टीचर्स का लाइव सपोर्ट
इस एप पर 75 हजार शिक्षक हमेशा छात्रों के डाउट क्लियर करवाने के लिए उपलब्ध रहेंगे। यानी कि आप रात को 2 बजे भी पढ़ाई कर रहे हैं और किसी जगह अटक गए हैं तो उसी समय आपको लाइव टीचर आपके डाउट को क्लियर करवाएंगे। इस दौरान स्टूडेंट्स अपनी पसंद के टीचर का चुनाव भी कर सकेंगे।
कहीं भी कर पाएंगे पढ़ाई
इस योजना को इसलिए शुरू किया गया है ताकी छात्र कहीं भी कैसे भी और किसी स्थिति में अपनी पढ़ाई को जारी रख सकते हैं। इस दौरान समझाने के लिए टीचर्स मौजूद रहेंगे।
विद्यार्थियों को मिलने वाले फायदे
- 24×7 लाइव ट्यूटर सपोर्ट
- कक्षा 9वीं-10वीं के सभी विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सहयोग।
- कक्षा 11वीं-12वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विशेष सहायता।
- बिहार बोर्ड, JEE एवं NEET की तैयारी हेतु डिजिटल अध्ययन सामग्री।
- सवालों के समाधान के साथ निरंतर शिक्षक सहयोग।
सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में रहेगा मौजूद
छात्रों को बता दें कि अभी यह एप और प्रोजेक्ट राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों के लिए शुरू किया गया है। आगे चलकर इसे अन्य स्टूडेंट्स को भी उपलब्ध करवाया जा सकता है। कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं और उसके साथ ही जेईई और नीट की परीक्षा की तैयारियों के लिए इस एप का उपयोग किया जा सकता है।
