विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CSIR UGC NET Result 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Published: Fri, 11 Sep 2026 09:09 AM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2026 09:21 AM (IST)

एनटीए की ओर से CSIR UGC NET 2026 Result की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।

CSIR UGC NET Result 2026: डायरेक्ट यहां से डाउनलोड करें रिजल्ट।

CSIR UGC NET Result 2026: डायरेक्ट यहां से डाउनलोड करें रिजल्ट।

HighLights

  1. सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की ओर से CSIR UGC NET June 2026 Result की घोषणा कर दी गई है। जो उम्मीदवार सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट से CSIR NET स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Result and Rank of the Joint CSIR-UGC NET June 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज कर लें।
  5. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 CSIR UGC NET June 2026 Result Direct Link

इस दिन हुई थी परीक्षा

एनटीए की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा का आयोजन निर्धारित एग्जाम सेंटर में 17 और 18 जुलाई, 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 1,87,739 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था। इसके साथ ही परीक्षा में कुल 1,50,057 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। यह परीक्षा 5 विषयों के लिए आयोजित कराई गई थी।

परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे अपना रोल नंबर, अपना नाम, विषय का नाम और परीक्षा में प्राप्त अंकों की जांच ध्यान से कर लें। 

 

यह भी पढ़ें: UGC NET Answer Key: यूजीसी नेट री-एग्जाम प्रोविजनल आंसर-की जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link