CTET 2026 Exam City Slip: सीबीएसई कभी भी जारी कर सकता है सिटी इंटीमेशन स्लिप, एडमिट कार्ड इस डेट तक होंगे उपलब्ध
सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप कभी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाई जा सकती है। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में 6 सितंबर 2026 को करवाया जायेगा।

ctet city intimation slip 2026
HighLights
सीटीईटी सिटी स्लिप ctet.nic.in पर होगी जारी।
6 सितंबर को आयोजित होनी है परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (CBSE) की ओर से सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET Septermber 2026) के लिए कभी भी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जा सकती है। सिटी स्लिप जारी होते ही डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जायेगा जिसके बाद सभी आवेदनकर्ता लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
पिछले सत्र में परीक्षा से करीब 15 दिन पहले सिटी स्लिप जारी कर दी गई थी। ऐसे में उम्मीद है कि इसी वीक में किसी भी समय सिटी स्लिप उपलब्ध करवा दी जाएगी।
एडमिट कार्ड इस डेट तक हो सकते हैं जारी
सीटीईटी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व जारी किये जा सकते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि 2 या 3 सितंबर को प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए जारी कर दिए जायेंगे।
सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स
- सीबीएसई सीटीईटी सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में View Date & City for CTET Sept-2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जायेगी जिसे आप डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
- सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद सभी परीक्षार्थी इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और अपने एग्जाम शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।
परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट टाइमिंग
सीबीएसई द्वारा सीटीईटी एग्जाम का आयोजन 6 सितंबर 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट में पेपर II का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए टाइमिंग सुबह सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगी। दूसरी शिफ्ट में पेपर I का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए टाइमिंग अपरान्ह 2:30 से शाम 5 बजे तक रहेगी।
