विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi Police Constable: 24 एवं 25 अगस्त को होने वाले फिजिकल टेस्ट Postponed, अब इन डेट्स में होगा PE & MT

Updated: Mon, 24 Aug 2026 02:59 PM (GMT+05:30)

24 एवं 25 अगस्त को होने वाले Delhi Police Constable PE&MT 2026 को बारिश के चलते स्थगित कर दिया गया है। नई डेट्स की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Delhi Police Constable PE-MT postponed

Delhi Police Constable PE-MT postponed

HighLights

  1. 24 एवं 25 अगस्त के फिजिकल स्थगित।

  2. नई डेट्स की घोषणा जल्द।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती के फिजिकल टेस्ट में भाग लेने जा रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। विभाग की ओर से 22 अगस्त के बाद 24 एवं 25 अगस्त 2026 को होने वाले फिजिकल एफिशिएंसी और मेजरमेंट टेस्ट (PE & MT) को स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला दिल्ली में हो रही बारिश के चलते उत्पन्न हुई बाधा के चलते लिया गया है। इसके अलावा शेड्यूल पहले की तरह ही रहेगा।

स्थगित फिजिकल टेस्ट की नई तारीख

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जिन उम्मीदवारों के फिजिकल 22 अगस्त को थे उनको अब 10 सितंबर 2026 को एडमिट कार्ड में दिए निर्धारित केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड पुराना वाला ही मान्य रहेगा। हालांकि, अभी तक 24 एवं 25 अगस्त को आयोजित होने वाले पीई-एमटी के लिए डेट्स का एलान नहीं किया गया है। नई डेट्स की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ हो उपस्थित

ध्यान रखें कि अभ्यर्थी फिजिकल वाले दिन सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेजों को साथ लेकर जाएं ताकी आपका वेरिफिकेशन हो सके।

फिजिकल के लिए पात्रता

शारीरिक माप परीक्षण (PMT) के लिए पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी होनी चाहिए। पहाड़ी क्षेत्रों, एसटी और दिल्ली पुलिस के सेवारत/मृत/सेवानिवृत्त कर्मियों के पुत्रों के लिए 5 सेमी की छूट दी गई है। सीना न्यूनतम 81 सेमी और फुलाने पर कम से 85 सेमी होना चाहिए। इसके अलावा महिला उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए। एसटी व पर्वतीय क्षेत्रों के उम्मीदवारों को 5 सेमी की छूट।

इसके अलावा उम्र के अनुसार पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों को रनिंग, लॉन्ग जम्प और हाई जम्प प्रक्रिया में भी शामिल होना होगा जिसकी डिटेल निम्नलिखित है-

पुरुष उम्मीदवार

आयु सीमा  1600 मीटर रनिंग का टाइम लॉन्ग जंप हाई जंप
30 वर्ष तक 6 मिनट 14 फीट 3.9
30 से 40 वर्ष तक 7 मिनट 13 फीट 3.6
40 वर्ष तक 8 मिनट 12 फीट 3.3

 महिला उम्मीदवार

आयु सीमा  1600 मीटर रनिंग का टाइम लॉन्ग जंप हाई जंप
30 वर्ष तक 8 मिनट 10 फीट 3 फीट
30-40 वर्ष तक 9 मिनट 09 फीट 2.9 फीट
40 वर्ष तक 10 मिनट 8 फीट 2.6 फीट

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - UPSC EPFO APFC 2026: असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा भर्ती के लिए कर सकते हैं अप्लाई