विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC Delhi Police: बारिश और खराब मौसम के कारण एसएससी ने PE/MT परीक्षा की स्थगित, अब इस डेट पर होगा एग्जाम

Updated: Sat, 22 Aug 2026 12:32 PM (GMT+05:30)

एसएससी की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव PE और MT परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई है।

SSC Delhi Police Constable PE/ MT: यहां देखें पूरी डिटेल।

 SSC Delhi Police Constable PE/ MT: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. एसएससी ने PE/MT परीक्षा की स्थगित।

  2. सितंबर माह में होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव PE और MT की परीक्षा आज यानी 22 अगस्त को आयोजित कराई जानी थी। लेकिन एससीसी ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव PE और MT को स्थगित कर दिया है। एसएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक PE और MT परीक्षा भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए स्थगित की गई है। हालांकि एसएससी ने परीक्षा स्थगित करने के साथ नई परीक्षा तिथि का एलान भी किया है, जो सितंबर माह में आयोजित कराई जाएगी।

इस डेट पर होगा PE/MT

एसएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक PE/MT परीक्षा 10 सितंबर, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। बता दें, यह परीक्षा आज यानी 22 अगस्त को आयोजित कराई जानी थी। लेकिन बारिश और खराब मौसम के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

ssc new 1

 

पुराने एडमिट कार्ड रहेंगे वैलिड

एसएससी के मुताबिक जो उम्मीदवार 10 सितंबर, 2026 को PE/MT परीक्षा में शामिल होंगे। उनके लिए पुराना एडमिट कार्ड ही वैलिड माना जाएगा। यानी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को दोबारा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके साथ ही पीई और एमटी परीक्षा के लिए एसएससी की ओर से जो एग्जाम सेंटर निर्धारित किया गया था। उम्मीदवारों को 10 सितंबर के दिन उसी एग्जाम सेंटर में रिपोर्ट करना होगा। साथ ही सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन निर्धारित एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें। इसके अलावा, पीई और एमटी परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेजों को भी अपने साथ लेकर आएं। 

PE/MT परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट भी विजिट करते रहें। 

 

 

 

यह भी पढ़ें: SSC Selection Phase 14 Exam Date: एसएससी सिलेक्शन फेज-14 एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द आने की उम्मीद