विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GATE 2027: वेरिफाइड DigiLocker अकाउंट न होने पर भी रजिस्ट्रेशन का मौका, आईआईटी मद्रास ने स्टूडेंट्स को दी छूट

Published: Sun, 20 Sep 2026 12:42 PM (IST)

आईआईटी मद्रास की ओर से गेट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए डिजीलॉकर अकाउंट से छूट दी गई है। ऐसे ...और पढ़ें

GATE 2027 Registration

GATE 2027 Registration

HighLights

  1. गेट एग्जाम के लिए वेरिफाइड डिजीलॉकर अकाउंट से मिली छूट।

  2. बिना लेट फीस के 27 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (GATE 2027) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी हैं और बिना लेट फीस के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 निर्धारित है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नजदीक है और आवेदन के लिए अनिवार्य डिजीलॉकर अकाउंट के चलते छात्रों को फॉर्म भरने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए अब आईआईटी मद्रास की ओर से छात्रों को वेरिफाइड डिजीलॉकर अकाउंट न होने पर भी फॉर्म भरने की छूट दी है।

वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार "GATE के उम्मीदवार बिना वेरिफाई हुए डिजीलॉकर अकाउंट के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं। वे एप्लीकेशन भरते समय डिफाल्ट ID प्रूफ चुन सकते हैं। हालांकि, रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा खत्म होने के बाद, इन उम्मीदवारों के एप्लीकेशन की जरूरी डॉक्युमेंट्स के लिए जांच की जाएगी।

फॉर्म भरने के लिए कितनी लग रही फीस

अन्य सभी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को रेगुलर पीरियड (बिना लेट फीस) में 2000 और एक्सटेंडेंड पीरियड (लेट फीस के साथ) में 2500 का रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग को रेगुलर तिथियों में 1000 रुपये और एक्सटेंडेड तिथियों में 1500 रुपये का भुगतान करना होगा।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • गेट एप्लीकेशन फॉर्म 2027 भरने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर "एप्लीकेशन पोर्टल" पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
  • निर्धारित फीस जमा करनी होगी।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण डेट्स

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की तिथि 27 अगस्त 2026
रजिस्ट्रेशन/ आवेदन की लास्ट डेट (बिना लेट फीस) 27 सितंबर 2026
लेट फीस के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026
एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की डेट्स  14 से 21 अक्टूबर 2026
सिटी अलॉटमेंट नोटिफिकेशन जारी होने की डेट 4 जनवरी 2027
परीक्षा की तिथि 6, 7, 13, 14, 20 एवं 21 फरवरी 2027
रिजल्ट जारी होने की तिथि 19 मार्च 2027

आवेदन करने के लिए पात्रता एवं मापदंड

इस परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र का स्नातक डिग्री कार्यक्रम के तीसरे या उच्चतर वर्ष में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। इसके अलावा इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/ वास्तुकला/ विज्ञान/ वाणिज्य/ कला/ मानविकी में कोई भी डिग्री प्राप्त की है वे इस एग्जाम में भाग लेने के लिए पात्र हैं। विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: एलआईसी दे रहा 10वीं-12वीं पास छात्रों को 50 हजार तक स्कॉलरशिप, जल्द कर लें आवेदन