विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GATE 2027 Registration: गेट एग्जाम के लिए आवेदन आज से स्टार्ट, रजिस्ट्रेशन के लिए DigiLocker अकाउंट जरूरी

Updated: Thu, 27 Aug 2026 09:45 AM (IST)

गेट एग्जाम के लिए आवेदन आज से स्टार्ट हो गए हैं जो 27 सितंबर तक जारी रहेंगे। इस बार गेट एग्जाम का आयोजन आईआईटी मद्रास द्वारा करवाया जा रहा है।

GATE exam 2027 की पूरी डिटेल करें चेक।

GATE exam 2027 की पूरी डिटेल करें चेक।

HighLights

  1. आईआईटी मद्रास ने शुरू किये गेट एग्जाम के लिए आवेदन।

  2. फॉर्म भरने के लिए डिजीलॉकर अकाउंट है जरूरी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (GATE 2027) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज यानी 27 अगस्त से स्टार्ट हो गए हैं। जो भी छात्र इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे वे परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras) की ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 27 सितंबर 2026 तक एवं लेट फीस के साथ 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

आवेदन के लिए डिजीलॉकर अकाउंट जरूरी

छात्रों को बता दें कि इस बार फॉर्म भरने के लिए डिजीलॉकर अकाउंट को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में छात्र या तो अपना डिजीलॉकर अकाउंट बना लें या फिर पुराने अकाउंट को अपडेट कर लें।

महत्वपूर्ण डेट्स

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की तिथि 27 अगस्त 2026
रजिस्ट्रेशन/ आवेदन की लास्ट डेट (बिना लेट फीस) 27 सितंबर 2026
लेट फीस के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026
एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की डेट्स  14 से 21 अक्टूबर 2026
सिटी अलॉटमेंट नोटिफिकेशन जारी होने की डेट 4 जनवरी 2027
परीक्षा की तिथि 6, 7, 13, 14, 20 एवं 21 फरवरी 2027
रिजल्ट जारी होने की तिथि 19 मार्च 2027

गेट एग्जाम में भाग लेने के लिए योग्यता

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्नातक डिग्री कार्यक्रम के तीसरे या उच्चतर वर्ष में अध्ययन कर रहे हैं या जिन्होंने इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/ वास्तुकला/ विज्ञान/ वाणिज्य/ कला/ मानविकी में कोई भी डिग्री प्राप्त की है वे इस एग्जाम में भाग लेने के लिए पात्र हैं। विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आवेदन पत्र भरने की स्टेप्स

  • गेट एप्लीकेशन फॉर्म 2027 भरने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर "एप्लीकेशन पोर्टल" पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
  • निर्धारित फीस जमा करनी होगी।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

अन्य सभी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को रेगुलर पीरियड (बिना लेट फीस) में 2000 और एक्सटेंडेंड पीरियड (लेट फीस के साथ) में 2500 का रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग को रेगुलर तिथियों में 1000 रुपये और एक्सटेंडेड तिथियों में 1500 रुपये का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें- Success Story: 2 बार BPSC के बाद पहले ही प्रयास में UPSC किया क्रैक, 9 घंटे प्राइवेट जॉब के साथ पढ़ाई कर IAS बनीं श्वेता