विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Haryana HTET Score Card 2026 OUT: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

Updated: Sat, 22 Aug 2026 01:06 PM (IST)

बीएसईएच की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का HTET Score Card 2026 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार परीक्षा स्तर के आधार पर अंकों की जांच कर सकते हैं।

Haryana HTET Score Card 2026 OUT: यहां चेक करें पूरी जानकारी।

Haryana HTET Score Card 2026 OUT: यहां चेक करें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. हरियाणा टीईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक।

एजुकेशन डेस्क नई दिल्ली।बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार HTET 2026 की परीक्षा में शामिल हुए थे और परीक्षा में प्राप्त अंकों की जानकारी हासिल करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर Haryana HTET Score Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा स्तर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का दर्ज करना होगा।

इन स्टेप्स से करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

हरियाणा टीईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर HTET Score Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

इस दिन हुई थी परीक्षा

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा हरियाणा के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 04 और 05 जुलाई को आयोजित कराई गई थी। परीक्षा के बाद आंसर-की 06 जुलाई को जारी की गई थी।  इसके बाद बोर्ड की ओर से फाइनल आंसर-की और रिजल्ट की घोषणा 05 अगस्त को की गई थी।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों आदि की जांच ध्यान से कर लें। 

 

यह भी पढ़ें: SSC Delhi Police: बारिश और खराब मौसम के कारण एसएससी ने PE/MT परीक्षा की स्थगित, अब इस डेट पर होगा एग्जाम