विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Haryana Police Bharti: हरियाणा पुलिस विभाग में मार्च तक 15000 हजार पदों पर होगी, DGP अजय सिंघल ने साझा की डिटेल

Published: Thu, 22 Oct 2026 12:34 PM (IST)

हरियाणा पुलिस विभाग में आने वाले समय में बंपर भर्तियां आने वाली हैं। DGP अजय सिंघल द्वारा साझा की गई ...और पढ़ें

Haryana Police Bharti 2026-27

Haryana Police Bharti 2026-27

HighLights

  1. मार्च 2027 तक हरियाणा पुलिस में 15000 पदों पर होगी भर्ती।

  2. 2030 तक 28000 पदों पर भर्ती का लक्ष्य।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आने वाले दिनों में हरियाणा राज्य के पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां आने वाली हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2030 तक चरणबद्ध तरीके से कुल 28 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती का लक्ष्य रखा गया है।

मार्च 2027 तक होगी 15 हजार पदों पर भर्ती

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार मार्च 2027 तक राज्य में 15000 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके बाद वर्ष 2028 से लेकर 2030 तक 13000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

DGP अजय सिंघल राज्य-स्तरीय समारोह में हुए थे शामिल

आपको बता दें कि पुलिस भर्ती की जानकारी डीजीपी अजय सिंघल ने पंचकूला पुलिस लाइंस में आयोजित राज्य-स्तरीय समारोह में दी थी। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश भी डाला। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में जनवरी से सितंबर 2026 के बीच पूरे हरियाणा में अपराध के मामलों में कुल 9.35% की कमी आई है। सितंबर में साइबर अपराध की शिकायतों में भी 17% की गिरावट दर्ज की गई, और धोखाधड़ी से ठगी गई लगभग 40% राशि को या तो फ्रीज कर दिया गया या वापस बरामद कर लिया गया। इसके अलावा, 2019 से अब तक विदेशों से काम कर रहे 28 गैंगस्टरों को वापस भारत लाया गया है या उनके देश से प्रत्यर्पित (extradited) कराया गया है।

पुलिस कल्याण और बुनियादी ढांचे पर जोर देते हुए, डीजीपी ने घोषणा की कि हरियाणा पुलिस मार्च 2027 तक 15000 कर्मियों की भर्ती करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही 4430 करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार का काम भी चल रहा है, जिसे 2030-31 तक पूरा करने का लक्ष्य है। सरकार ने हरियाणा साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (H4C) के लिए 204 नए पदों को भी मंजूरी दी है और एक एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) का गठन किया है।

यह भी पढ़ें- RRB Station Master Notification 2026: स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए इस डेट से शुरू होंगे आवेदन, 1250 पदों पर होगी भर्ती