इस राज्य में अब 'Dr', 'Prof' की तरह टीचर्स के नाम के आगे 'Tr' का होगा इस्तेमाल, राज्य सरकार ने दिया आदेश
शिक्षकों को सम्मान देने के लिए कर्नाटक राज्य सरकार ने टीचर्स के नाम के आगे Tr शब्द जोड़ने की घोषणा ...और पढ़ें

टीचर्स के नाम के आगे Tr का होगा उपयोग।
HighLights
Dr-Prof जैसे टीचर भी नाम के आगे लगा सकेंगे Tr
कर्नाटक राज्य सरकार ने की घोषणा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में शिक्षक को भगवान से ऊपर का दर्जा प्राप्त है। उन्हीं को सम्मान देने के लिए 5 सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर कर्नाटक सरकार ने एक नया एलान किया है। अब इस राज्य में टीचर्स को नाम के आगे 'Tr' लगाने की अनुमति रहेगी। जिस प्रकार से डॉक्टर अपने नाम के आगे 'Dr', प्रोफेसर अपने नाम के आगे 'Prof' का इस्तेमाल करते हैं अब उसी प्रकार से टीचर्स भी अपने नाम के आगे 'Tr' उपाधि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री ने साझा की ये डिटेल
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार द्वारा X किये गए ट्वीट के मुताबिक "शिक्षक दिवस के मौके पर, कर्नाटक सरकार ने शिक्षकों के अमूल्य योगदान का सम्मान करने के लिए एक अहम फैसला लिया है। कर्नाटक के सभी शिक्षक गर्व के साथ अपने नाम के आगे सम्मानजनक उपाधि "Tr." (टीचर) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस उपाधि के पीछे एक शिक्षक की जीवन भर की निस्वार्थ सेवा की भावना है। "Tr." सिर्फ एक उपाधि नहीं है, यह उन निस्वार्थ लोगों के प्रति पूरे समाज की कृतज्ञता को दर्शाता है जिन्होंने दूसरों का जीवन संवारने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।
जो समाज अपने शिक्षकों का सम्मान करता है, वह अपने लिए एक उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करता है
कर्नाटक के लोगों की ओर से, मैं उन सभी शिक्षकों को सादर नमन करता हूं जिन्होंने हमें सही राह दिखाई, हमारे चरित्र का निर्माण किया, हमारे सपनों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले और सबसे पहले हमारी क्षमताओं पर विश्वास किया। हमारे बच्चों को संवारने के लिए आपका धन्यवाद।
कर्नाटक के निर्माण में आपके योगदान के लिए हम आपके आभारी हैं। राष्ट्र को संवारने के आपके प्रयासों के प्रति हम असीम सम्मान व्यक्त करते हैं। "Tr." (शिक्षक) की उपाधि आपकी निस्वार्थ सेवा के लिए एक उचित सम्मान है।
शिक्षकों को मिलेगा सम्मान
जिस प्रकार से डॉक्टर्स और प्रोफेसर्स को सम्मान मिलता है अब उसी प्रकार से शिक्षकों को भी अपने नाम के आगे Tr लगाने से सम्मान मिलेगा। लोग उन्होंने डॉक्टर्स की तरह Tr से पहचान पायेंगे।
यह भी पढ़ें- अदिति पौडेल 17 साल की उम्र में बनीं जापान की पहली साक्षरता एंबेसडर, पढ़ने की आदत ने बना दी दुनिया में पहचान
