Indian Navy Agniveer Admit Card 2026: अग्निवीर एसएसआर एमआर स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर/एमआर स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-1789718698603_m.webp)
Indian Navy Agniveer SSR/MR Stage-II Admit Card 2026: यहां से करें डाउनलोड।
HighLights
एसएसआर एमआर स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर/एमआर स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार अग्निवीर एसएसआर/एमआर स्टेज-1 की परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे और स्टेज-2 की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड
इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर/एमआर स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- स्टेज-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Indian Navy Agniveer SSR/MR Stage-II Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
