विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KVS NVS Result 2026 Link: PGT Physics और नॉन टीचिंग समेत कई पदों का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक Status

Updated: Mon, 24 Aug 2026 10:11 AM (IST)

सीबीएसई की ओर से पीजीटी फिजिक्स, वाइस प्रिंसिपल एवं स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आप इस पेज से स्टेटस चेक कर सकते हैं।

KVS NVS Tier 2 Result 2026 5th Fhase

 KVS NVS Tier 2 Result 2026 5th Fhase

HighLights

  1. सीबीएसई ने केवीएस, एनवीएस 5th फेज रिजल्ट किया जारी।

  2. इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं चेक।

एजुकेशन डेस्क नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केवीएस/ एनवीएस भर्ती पीजीटी फिजिक्स और नॉन टीचिंग समेत कई पदों के लिए आयोजित हुई टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट (KVS NVS Result) जारी कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इन पैसो की परीक्षा में भाग लिया था वे तुरंत ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

KVS NVS Tier 2 Result 2026 में किन पदों के नतीजे जारी हुए

सीबीएसई द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार 5th फेज में पीजीटी भौतिक विज्ञान के साथ ही नॉन टीचिंग पदों के अंतर्गत स्टेनोग्राफर ग्रेड II एवं वाइस प्रिंसिपल पदों का रिजल्ट जारी किया गया है।


KVS NVS Tier 2 Result और Shortlisting Status कैसे चेक करें

  • केवीएस एनवीएस रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें।
  • लेटेस्ट में Press Release : KVS/NVS Recruitment Drive - 2025 (5th Phase) पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड Login बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं।

KVS NVS Tier 2 Result 2026 Direct Link

सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू में होना होगा शामिल इंटरव्यू

जो अभ्यर्थी टियर-2 एग्जाम में सफल हुए हैं उनको अब भर्ती के अगले चरण इंटरव्यू/ स्किल टेस्ट में शामिल होना होगा। टीचर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू एवं स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 पदों के लिए स्किल टेस्ट का आयोजन होगा। दोनों के लिए ही डेट्स का एलान होने के बाद सभी उम्मीदवारों के लॉग इन में एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।

मार्क्स डिटेल कब होगी जारी

भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, अलग-अलग पोस्ट के लिए सिलेक्शन प्रोसेस के चरण अलग-अलग होते हैं। जिन पोस्ट के लिए सिलेक्शन प्रोसेस में इंटरव्यू शामिल है उनका इंटरव्यू प्रॉसेस पूरा होने और फाइनल रिजल्ट जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर मार्क्सशीट उपलब्ध करवाई जाएगी। अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UPSC EPFO APFC 2026: असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा भर्ती के लिए कर सकते हैं अप्लाई