विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET PG 2026 Admit Card: NBEMS नीट पीजी एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, परीक्षा 30 अगस्त को होगी आयोजित

Updated: Mon, 24 Aug 2026 04:48 PM (IST)

नीट पीजी एडमिट कार्ड (NEET PG Hall Ticket) कल यानी 25 अगस्त को जारी कर दिए जायेंगे। छात्र वेबसाइट या ईमेल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे।

NBEMS: नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026

NBEMS: नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026

HighLights

  1. नीट पीजी एडमिट कार्ड लिंक natboard.edu.in पर होगा उपलब्ध।

  2. वेबसाइट के साथ ही ईमेल पर भी मिलेगा लिंक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- पीजी यानी कि नीट पीजी 2026 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड (NEET PG Admit Card 2026) कल यानी 25 अगस्त 2026 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध करवाए जायेंगे जहां से आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके NEET PG Hall Ticket 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

ईमेल पर भी मिलेगा एडमिट कार्ड का लिंक

एनबीईएमएस द्वारा इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे सभी छात्रों को एडमिट कार्ड का लिंक रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजा जायेगा। अभ्यर्थी उस ईमेल में दिए लिंक पर क्लिक करके सीधे हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

एग्जाम डेट, शिफ्ट एवं टाइमिंग

नीट पीजी परीक्षा का आयोजन एक ही दिन एक पाली में 30 अगस्त 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए टाइमिंग सुबह 9 से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक तक रहेगी।

नीट पीजी हॉल टिकट डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर नीट पीजी पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको एडमिट कार्ड/ Login पर क्लिक करना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशिएल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे।

सभी छात्र ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना हॉल टिकट और पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

एग्जाम पैटर्न

नीट पीजी एग्जाम में 180 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 4 अंक प्रदान किया जायेगा वहीं गलत उत्तर देने पर 1 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया जायेगा उनका मूल्यांकन नहीं किया जायेगा। पेपर हल करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- IBPS Clerk: आईबीपीएस क्लर्क 16th भर्ती के लिए 28 अगस्त तक बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, प्रीलिम एग्जाम इन तिथियों में होगा आयोजित